फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer Dalit woman Rape-murder case Gajendra Singh says to CM Gehlot If you are not able to handle then leave

दलित महिला से रेप-मर्डर: गहलोत से शेखावत बोले- नहीं संभलता तो छोड़ दो, BJP ने पीड़ित परिवार के लिए मांगी नौकरी

Sat, 08 Apr 2023 05:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 08 Apr 2023 05:30 PM IST
सार

बाड़मेर जिले में दुष्कर्म पीड़िता की जोधपुर के अस्पताल में मौत हो जाने के बाद मृतका के परिजनों ने आरोपी को फ़ास्ट ट्रैक सजा दिलाने, सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज करने, मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए कहा- नहीं संभलता तो छोड़ दो।

विज्ञापन
Barmer Dalit woman Rape-murder case Gajendra Singh says to CM Gehlot If you are not able to handle then leave
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाड़मेर की रेप और जलाकर हत्या की शिकार हुई विवाहित महिला का शव जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल मॉर्चरी में रखा है। मृतका के परिजनों ने आरोपी को फास्ट ट्रैक सजा दिलाने, सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज करने, मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया है। मामले में अब सियासत भी गरमा गई है। 

विज्ञापन


जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पचपदरा में दलित विवाहिता के साथ हुई दरिंदगी को लेकर दुःख जताते हुए ट्वीट कर लिखा-"हम राजस्थानियों ने कभी सोचा नहीं था कि ऐसे दिन देखने पड़ेंगे।
विज्ञापन

गहलोत से सवाल करते हुए कहा कि अब तक ऐसे राक्षकों के खिलाफ़ अभी तक क्यों कुछ नहीं किया गया, इतना ही नहीं उन्होंने लिखा कि "नहीं संभलता तो छोड़ दो"।

पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा और सरकारी नौकरी मिले-सीपी जोशी 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा-बालोतरा की घटना अत्यंत शर्मनाक है। राजस्थान में आए दिन महिलाओं ,बच्चियों, मातओं, बहनों के साथ इस तरह की घटनाओं से भय का माहौल है। सीपी जोशी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि 6 तारीख को घटना हुई उसके बाद समय पर एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुई? जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में दबाव में आकर एफआईआर दर्ज हुई। बालोतरा में अस्पताल में बर्न वार्ड नहीं था, तो उसे तुरंत जोधपुर रेफर क्यों नहीं किया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि महिला की इस मौत की जिम्मेदार प्रदेश की कांग्रेस सरकार है। सीपी जोशी ने कहा- मैं मांग करता हूं कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा मिले और सरकारी नौकरी दी जाए।

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने एसपी से की बातचीत 
दूसरी ओर दलित महिला को जलाने और भाजपा कार्यकर्ताओं से बदसलूकी होने में मामले में  बालोतरा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह ने बैठक बुलाई है। इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने भी पुलिस अधीक्षक से बात कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


पचपदरा में हुई घटना अत्यंत शर्मनाक है-हनुमान बेनीवाल
वहीं, रालोपा सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी पचपदरा की घटना पर दुख जताया है। उन्होंनेबट्वीट कर लिखा,"पचपदरा में हुई घटना अत्यंत शर्मनाक है,ऐसी घटनाओं से लगता है अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं है। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की जरूरत जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed