फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer After 24 hours of hard work the body of the laborer was taken out from the agricultural well

Barmer Update News: 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर का शव निकाला बाहर, कृषि कुएं के ढहने से दबा था मजदूर

Mon, 18 Sep 2023 08:37 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Mon, 18 Sep 2023 08:37 AM IST
सार

राजस्थान के बाड़मेर में बीते 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मजूदर का शव बाहर निकाला। कृषि कुएं के ढहने से मजदूर अंदर ही दब गया था। जिला प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Barmer After 24 hours of hard work the body of the laborer was taken out from the agricultural well
24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर का शव कृषि कुएं से निकाला बाहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर जिले के सदर थानातर्गत निर्माणधीन कृषि कुआं ढहने से मजदूर की मौत के मामले में पिछले 24 घंटे से जारी मशक्कत के बाद सफलता मिली है। जिला प्रशासन के सहयोग से आखिरकार मजदूर के शव को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


शनिवार शाम चार बजे के करीब कुएं की खुदाई का कार्य करने के दौरान मिट्टी ढहने मजदूर देवाराम (40) पुत्र चतराराम जाट निवासी अणदे का तला जाखड़ों की ढाणी सनावड़ा की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन ने सिविल डिफेंस बीएसएफ की टीमों को मौके पर बुलाकर मृतक के शव को बाहर निकालने के प्रयास चल रहे थे। 24 घंटे से भी ज्यादा समय की मेहनत के बाद 10 जेसीबी दो हिताची मशीनों के साथ ग्रामीणों के दो दर्जन से भी ज्यादा ट्रैक्टरों ने रेत खोदकर मृतक के शव को बाहर निकाला। फिलहाल मृतक के शव को बाड़मेर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया है। जहां से शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed