फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran News ›   AAP Sweeps Baran Civic Body Polls Wins 32 Wards Defeats BJP and Congress Stalwarts

बारां में AAP ने चलाई झाड़ू: भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज चित्त, 32 वार्डों में जीत के साथ बोर्ड तय

Mon, 14 Sep 2026 12:24 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Mon, 14 Sep 2026 12:24 PM IST
सार

राजस्थान निकाय चुनाव में बारां ने AAP के बड़ी सियासी जीत की कहानी लिख दी है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए अकेले दम पर 32 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। 

विज्ञापन
AAP Sweeps Baran Civic Body Polls Wins 32 Wards Defeats BJP and Congress Stalwarts
बारां में कांग्रेस-भाजपा का सूपड़ा साफ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान के निकाय चुनाव परिणामों में बारां और टिब्बी से अलग-अलग राजनीतिक तस्वीर सामने आई है। बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 32 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, टिब्बी नगर पालिका में किसी भी प्रमुख दल को बहुमत नहीं मिला। यहां निर्दलीय प्रत्याशी सबसे बड़े गुट के रूप में उभरे हैं।
विज्ञापन


बारां में AAP का दबदबा
बारां नगर परिषद के कुल 60 वार्डों के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 32 वार्डों में जीत दर्ज की है। बहुमत का आंकड़ा पार करने के साथ ही AAP के लिए नगर परिषद में बोर्ड बनाने का रास्ता साफ हो गया है। बारां में कांग्रेस को 17 वार्डों में जीत मिली है, जबकि भाजपा नौ वार्डों तक सीमित रही। दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
  • आप - 32 
  • कांग्रेस - 17
  • भाजपा - 9
  • निर्दलीय - 2

टिब्बी में निर्दलीय सबसे बड़े गुट के रूप में उभर
टिब्बी नगर पालिका के 20 वार्डों के परिणामों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे ज्यादा 10 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को नौ वार्डों में सफलता मिली, जबकि माकपा (CPI-M) ने एक वार्ड अपने नाम किया है। टिब्बी में भाजपा का खाता तक नहीं खुल सका। हालांकि निर्दलीयों के पास सबसे बड़ा गुट है, लेकिन वे अपने दम पर बोर्ड बनाने की स्थिति में नहीं हैं। बोर्ड गठन के लिए बहुमत का आंकड़ा 11 है। ऐसे में निर्दलीयों को बहुमत के लिए कम से कम एक अन्य पार्षद का समर्थन हासिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भरतपुर नगर निगम परिणाम: निर्दलीयों का दबदबा, 65 में 36 वार्ड जीते; भाजपा 20 और कांग्रेस सात पर सिमटी

टिब्बी नगर पालिका की स्थिति
  • निर्दलीय – 10
  • कांग्रेस – 9
  • CPI(M) – 1
  • भाजपा – 0
टिब्बी में परिणाम सामने आने के बाद अब बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। निर्दलीयों के पास सबसे अधिक सीटें होने के कारण उनकी भूमिका निर्णायक हो सकती है। दूसरी ओर, बारां में AAP के स्पष्ट बहुमत के चलते बोर्ड गठन की तस्वीर पहले ही साफ हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed