फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran Road Accident Two people burnt alive due to fire in car

Baran Road Accident: डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार, डेढ़ साल के बच्चे सहित दो जिंदा जले

Mon, 09 May 2022 03:09 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 09 May 2022 03:09 PM IST
सार

बारां हादसे में दो लोग जिंदा जल गए। वहीं दो लोग घायल हो गए हैं। कार सवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन
Baran Road Accident Two people burnt alive due to fire in car
बारां में आग लगने से दो लोग जले - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बारां के एनएच 27 पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में डेढ़ साल का मासूम और कार चालक जिंदा जल गए। 

विज्ञापन


बारां के खैरूना गांव से हुंडई कार कोटा की ओर जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई और आग का गोला बन गई। हादसे में डेढ़ साल के मासूम अनिरुद्ध समेत दो लोग जिंदा जल गए। जबकि दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर तुरंत बारां जिला  पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा सीओ मनोज गुप्ता और कोतवाली थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दो घायलों को बेहोशी की हालत में बारां जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मृतकों के शवों को बारां अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी कल्याण मीना ने बताया कि बारां जिले के किशनगंज उपखंड के खैरुना गांव से कोटा शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते मे नाले की पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर नाले की सेफ्टी दीवार से जा टकराई और उसमें आग लग गई। हादसे में  कार चालक मनीष (38 साल) और डेढ़ साल का मासूम अनिरुद्ध जिंदा जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed