फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran News Sensation spread after burnt body of young man was found along with bike

Baran News: बाइक के साथ युवक का जला हुआ शव मिलने से फैली सनसनी, अब तक नहीं हुई पहचान

Mon, 08 Apr 2024 10:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Apr 2024 10:12 PM IST
सार

बाइक के साथ एक युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। जलाकर हत्या का अंदेशा हत्या जा रहा है। फिलहाल, युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Baran News Sensation spread after burnt body of young man was found along with bike
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारां में सदर थाना क्षेत्र के बामला के समीप खेत पर सोमवार दोपहर बाइक समेत युवक का जला हुआ शव मिला है। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सदर थाना सीआई छुट्टनलाल मीना भी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


एसपी राजकुमार चौधरी और डीएसपी ओमेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस की ओर से युवक की हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के बामला के समीप खेत में बाइक के साथ युवक का जला हुआ शव मिला है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, बाइक और शव के बुरी तरह जल हुए होने से मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान को लेकर प्रयास में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि संभवतया युवक को किसी ने बाइक समेत जलाकर हत्या की गई है। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है। मौके पर डॉग स्क्वॉयड एफएसएल समेत पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। साथ ही ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिनके आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed