{"_id":"65be46bc8377b4e3470a5e43","slug":"baran-news-anta-municipality-president-suspended-accused-of-giving-wrong-information-related-to-children-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baran News: अंता नपा अध्यक्ष निलंबित, संतान संबंधित गलत जानकारी देने का आरोप, एक पार्षद भी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baran News: अंता नपा अध्यक्ष निलंबित, संतान संबंधित गलत जानकारी देने का आरोप, एक पार्षद भी सस्पेंड
Sat, 03 Feb 2024 07:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 Feb 2024 07:29 PM IST
सार
अंता नगर पालिका के अध्यक्ष मुस्तफा खान को स्वायत्त शासन विभाग ने दो फरवरी को आदेश जारी कर निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही वे वार्ड नंबर 28 के पार्षद पद से भी निलंबित हो गए हैं।
विज्ञापन
अंता नपा अध्यक्ष निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारां जिले के अंता में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा नगर पालिका चुनाव में संतान संबंधित जानकारी छुपाने के मामले में स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर नगर पालिका चैयरमेन मुस्तफा खान व पार्षद जमील मोहम्मद को निलंबित कर दिया है। बता दें कि नगर पालिका चुनाव में मुस्तफा खान द्वारा चौथी संतान की जन्मथिति की गलत जानकारी देकर चुनाव लड़ने व जमील मोहम्मद द्वारा पांचवी संतान की जन्मथिति की गलत जानकारी छुपाने के मामला था।
विज्ञापन
इसको लेकर भाजपा नगर में अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल ने शिकायत दी थी। साथ कुछ दिनों पूर्व अंता विधायक कंवरलाल मीणा ने भी डीएलवी में मामले को लेकर शिकायत दी थी। इसी मामले को लेकर स्वायत्त शासन विभाग ने पद पर रहकर न्यायिक जांच को प्रभावित करने की संभावना देखते हुए दोनों के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर विधायक कंवरलाल मीणा ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में मुस्तफा खान ने चौथी संतान की गलत जानकारी देकर चुनाव लड़ा था। साथ ही जमीन मोहम्मद ने भी अपनी पांचवीं संतान की गलत जानकारी छुपा कर चुनाव लड़ा था, जो अपराध इन्होंने किया था उसकी सजा आज इनको मिल गई है। दोनों को निलंबित कर दिया गया है, अब नगर पालिका में बीजेपी का बहुमत है और बीजेपी जल्द निर्णय लेकर सर्व सहमति से नगर पालिका चैयरमेन का चुनाव करेगी।
विज्ञापन