फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Surprise inspection in Banswara: Officers and staff absent; several offices found closed.

बांसवाड़ा में सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण, 178 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित; CMHO कार्यालय में गंदगी

Tue, 13 Oct 2026 08:36 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 08:36 AM IST
सार

राजस्थान के बांसवाड़ा में सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने के लिए राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने औचक निरीक्षण किया। सोमवार को हुई इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कई कार्यालयों के मुख्य द्वार और कमरों पर ताले लगे हुए थे।

विज्ञापन
Surprise inspection in Banswara: Officers and staff absent; several offices found closed.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांसवाड़ा में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने सोमवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 102 राजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में से 51 और 456 अराजपत्रित कर्मचारियों में से 127 अनुपस्थित पाए गए। कई कार्यालयों के कमरों पर ताले मिले, जबकि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में गंदगी और बड़ी संख्या में नकारा वाहन बिना निस्तारण के पाए गए। अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी जाएगी।

विज्ञापन


178 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित
अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के निर्देशानुसार शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने सोमवार को बांसवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों और विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान 102 राजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में से 51 अनुपस्थित पाए गए। वहीं, 456 अराजपत्रित कर्मचारियों में से 127 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस तरह निरीक्षण में कुल 178 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सरकारी कार्यालयों के कमरों पर मिले ताले
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों के मुख्य द्वार और कक्षों पर ताले लगे मिले। इनमें सहायक अभियंता सिविल आरआरवीएनएल धर्मेन्द्र जोशी का कक्ष, क्षेत्रीय वन अधिकारी बांसवाड़ा के सभी कक्ष और लोक निर्माण विभाग की क्षेत्रीय प्रयोगशाला, संभाग द्वितीय उदयपुर के बांसवाड़ा स्थित कार्यालय का मुख्य द्वार शामिल है।

इसके अलावा जिला भू-अभिलेखागार के कई कमरे, जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के कक्ष और माही परियोजना की यांत्रिक कार्यशाला में केशियर रोकड़ शाखा का कमरा नंबर 109 भी बंद मिला। तहसील कार्यालय का एक कक्ष भी बंद पाया गया।

जल संसाधन, बांध खंड और रसद कार्यालय में भी बंद मिले कक्ष
निरीक्षण दल को जल संसाधन गुण नियंत्रण एवं सतर्कता खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय की लेखा शाखा में भी ताला मिला। सहायक प्रशासनिक अधिकारी की स्थापना शाखा-द्वितीय और आवक-जावक शाखा के कमरे भी बंद पाए गए। इसी तरह बांध खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता कार्यालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी की स्थापना शाखा-प्रथम का कक्ष और जिला रसद अधिकारी का कमरा भी बंद मिला।


CMHO कार्यालय में गंदगी, नकारा वाहन भी मिले
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय के तृतीय तल पर स्थित कमरा नंबर 12 पर ताला लगा मिला। निरीक्षण के दौरान वहां अत्यधिक गंदगी पाई गई। इसके अलावा बड़ी संख्या में नकारा वाहन भी मिले, जिनका निस्तारण नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed