फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Stray dog attacks three children; mauls cheek of 18-month-old toddler.

Banswara: आवारा कुत्ते का हमला: तीन बच्चों को बनाया शिकार, डेढ़ साल के मासूम के गाल पर गंभीर चोट

Tue, 25 Aug 2026 09:26 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 09:26 PM IST
सार

बांसवाड़ा के कुशलगढ़ क्षेत्र में आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे तीन बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में डेढ़ वर्षीय बच्चे के गाल, तीन वर्षीय बच्ची के माथे और एक अन्य बच्चे की छाती पर चोट आई। तीनों अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Stray dog attacks three children; mauls cheek of 18-month-old toddler.
घायल बच्चों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र में मंगलवार सुबह आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे तीन बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में डेढ़ साल के मासूम के गाल पर गंभीर चोट आई, जबकि तीन वर्षीय बच्ची के माथे की चमड़ी उधड़ गई। एक अन्य बच्चे की छाती पर कुत्ते ने पंजे मारे। तीनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना कुशलगढ़ क्षेत्र के पाटड़ी मोहकमपुरा गांव की है। बच्चों के परिजनों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 8 बजे डेढ़ वर्षीय बलवन घर के बाहर आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के गाल के अलावा आंख और कान के पास भी काट लिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडे फटकारकर कुत्ते को भगाया। इसके बाद इसी कुत्ते ने पड़ोस में रहने वाले दो अन्य बच्चों पर भी हमला कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: विश्वविद्यालय के कुलपति समेत 3 गिरफ्तार, 66 डिग्रियां जांच के घेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन

दो अन्य बच्चे भी घायल
परिजनों के मुताबिक, राकेश की तीन वर्षीय बेटी केला के माथे पर कुत्ते ने नोच दिया। वहीं, दीपेश के एक वर्षीय बेटे रविराज की छाती पर कुत्ते ने पंजे मारे। हमले में घायल तीनों बच्चों को तत्काल कुशलगढ़ अस्पताल ले जाया गया।

कुशलगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें दोपहर में बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया। दोपहर करीब 2 बजे तीनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन आवारा कुत्तों के हमले और काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बावजूद आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed