फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Preparations for tomorrow's voting in Banswara and Dungarpur are complete.

राजस्थान: बांसवाड़ा-डूंगरपुर में कल मतदान, 97 वार्डों के लिए वोटिंग; 183 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

Tue, 08 Sep 2026 04:49 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 04:49 PM IST
सार

Rajasthan News: वागड़ की दो नगर परिषदों बांसवाड़ा और डूंगरपुर में बुधवार को पहले चरण के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को मतदान दल संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। बांसवाड़ा में 59 और डूंगरपुर में 38 सीटों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

विज्ञापन
Preparations for tomorrow's voting in Banswara and Dungarpur are complete.
मतदान के लिए रवाना होते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी राजस्थान के वागड़ की दो नगर परिषदों बांसवाड़ा और डूंगरपुर में बुधवार को मतदान होगा। पहले चरण के मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को प्रशिक्षण के बाद मतदान दल संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। बांसवाड़ा में 59 और डूंगरपुर में 38 सीटों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

विज्ञापन


बांसवाड़ा में 59 वार्डों के लिए 99 बूथ, 92,602 मतदाता करेंगे मतदान
बांसवाड़ा नगर परिषद में 60 वार्ड हैं। वार्ड 12 में निर्विरोध निर्वाचन के बाद 59 वार्डों के लिए गठित 99 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। बांसवाड़ा के 60 वार्डों में कुल 94,121 मतदाता हैं। वार्ड 12 में निर्विरोध निर्वाचन के कारण मतदान नहीं होगा। इस वार्ड में कुल 1,519 मतदाता थे। ऐसे में अब 92,602 मतदाता वोट डाल सकेंगे, जो 183 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं में 6 ट्रांसजेंडर मतदाता भी शामिल हैं। बांसवाड़ा नगर परिषद में सबसे ज्यादा प्रत्याशी वार्ड नंबर 41 में हैं। यहां 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, 23 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड 24 में 2,807 और वार्ड 18 में 601 मतदाता हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों ने संभाला मोर्चा
दोनों जिलों में प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों को जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव और देशलदान की मौजूदगी में सूचना केंद्र एवं श्री भोगीलाल पंड्या कॉलेज मैदान में प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक मतदान दल में पीठासीन अधिकारी सहित चार मतदान कार्मिक हैं। प्रशिक्षण के बाद सभी दलों को चुनाव सामग्री दी गई और मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। अपराह्न बाद साढ़े तीन बजे तक सभी कार्मिक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे। मतदान दलों के पहुंचने के बाद केंद्रों पर मतदान से संबंधित अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


650 जवानों के भरोसे सुरक्षा, 25 बूथ संवेदनशील
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बांसवाड़ा में 650 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षाकर्मी भी मतदान दलों के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 99 मतदान बूथों में से 25 संवेदनशील बूथ हैं, जहां 5-5 अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा 11 मोबाइल पार्टियां, 6 सुपरवाइजर अधिकारी और रिजर्व पुलिस बल लगातार निगरानी रखेंगे। डूंगरपुर के 30 वार्डों में 350 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें से 5 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं, जहां सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।

दूसरे चरण में तीन निकायों में 11 सितंबर को वोटिंग
निकाय चुनाव के दूसरे चरण में तीन निकायों में 11 सितंबर को मतदान होगा। बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ के 20 और परतापुर-गढ़ी के 25 वार्डों तथा सागवाड़ा के 35 वार्डों में शुक्रवार को मतदान होगा। तीनों निकायों में बुधवार शाम 5 बजे प्रचार अभियान थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क और अन्य निर्धारित माध्यमों से समर्थन जुटाने में जुटेंगे।


यह भी पढ़ें: अमायरा मौत केस में फिर गरमाया माहौल, CJP ने ढीली धाराओं और जमानत पर उठाए सवाल, सख्त कार्रवाई की मांग

वागड़ की बांसवाड़ा और डूंगरपुर नगर परिषदों में बुधवार को प्रथम चरण का मतदान होगा। बांसवाड़ा में 59 वार्डों के 99 बूथों पर 92,602 मतदाता वोट डालेंगे, जबकि डूंगरपुर में 38 सीटों पर मतदान होगा। सुरक्षा के लिए दोनों जिलों में 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed