Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   BJP won two Panchayat Samitis while the Congress lost three BJP failed to open its account in three others

राजस्थान: पंचायत चुनाव में बदला बांसवाड़ा का सियासी गणित, बाप के प्रदर्शन ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की मुश्किलें

Sat, 21 Nov 2026 12:23 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2026 12:23 PM IST
सार

बांसवाड़ा पंचायत समिति चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों को झटका लगा है। बीएपी ने आनंदपुरी, गांगड़तलाई और घाटोल में शानदार प्रदर्शन किया। बांसवाड़ा में कांग्रेस ने 10 साल बाद वापसी की, जबकि चार पंचायत समितियों में गठबंधन से बोर्ड बनेगा।

विज्ञापन
BJP won two Panchayat Samitis while the Congress lost three BJP failed to open its account in three others
बांसवाड़ा में भाजपा-कांग्रेस बहुमत से दूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायतीराज चुनाव में बांसवाड़ा जिले के मतदाताओं ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को बड़ा झटका दिया है। पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में भाजपा को दो और कांग्रेस को तीन पंचायत समितियों में नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने कई क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

विज्ञापन

जिले की 16 पंचायत समितियों के लिए मतदान हुआ था। इनमें गनोड़ा, छोटी सरवा, डूंगरा छोटा, सरेड़ी बड़ी और नाहरपुरा में पहली बार चुनाव हुए। पिछले पंचायतीराज चुनाव में जिले की 11 पंचायत समितियों में मतदान हुआ था। उस समय भाजपा ने बांसवाड़ा, तलवाड़ा और कुशलगढ़ पंचायत समितियों में अपना प्रधान बनाया था।

विज्ञापन

इस बार भाजपा को बांसवाड़ा पंचायत समिति की 25 में से सिर्फ 5 और तलवाड़ा की 15 में से 5 सीटें मिली हैं। वहीं, कुशलगढ़ में भी पार्टी बहुमत से दूर रह गई। यहां 19 सीटों में से भाजपा को 8, कांग्रेस को 5 और बीएपी को 6 सीटें मिली हैं। कांग्रेस और बीएपी गठबंधन करते हैं तो यह पंचायत समिति भी भाजपा के हाथ से निकल सकती है। आनंदपुरी, सज्जनगढ़ और छोटी सरवन में तो भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएपी ने फहराया परचम

दूसरी ओर, कांग्रेस को भी अपने परंपरागत गढ़ में हार का सामना करना पड़ा है। बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र की आनंदपुरी और गांगड़तलाई पंचायत समितियों में भारत आदिवासी पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। आनंदपुरी की 15 में से 11 और गांगड़तलाई की 17 में से 9 सीटों पर बीएपी ने कब्जा जमाया है।

बीएपी ने कांग्रेस से घाटोल पंचायत समिति भी छीन ली है। यहां पार्टी ने 29 में से 17 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।

गठबंधन से बनेगा बोर्ड

जिले की गढ़ी, तलवाड़ा, सरेड़ी बड़ी और छोटी सरवा पंचायत समितियों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। गढ़ी की 19 सीटों में से कांग्रेस और भाजपा को 7-7, जबकि बीएपी को 4 सीटें मिली हैं। तलवाड़ा की 15 सीटों में कांग्रेस को 7, भाजपा को 5, बीएपी को 2 और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है।

इसी तरह सरेड़ी बड़ी की 15 सीटों में कांग्रेस को 7, भाजपा को 6 और बीएपी को 2 सीटें मिली हैं। छोटी सरवा की 15 सीटों में कांग्रेस को 6, भाजपा को 4 और बीएपी को 5 सीटें मिली हैं। इन पंचायत समितियों में बोर्ड गठन के लिए गठबंधन की भूमिका अहम होगी।

10 साल बाद कांग्रेस की वापसी

बांसवाड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस ने 10 साल बाद वापसी की है। पार्टी ने 25 में से 13 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। पिछले दो चुनावों से यहां भाजपा का बोर्ड था।

वहीं, पहली बार चुनाव वाली पंचायत समितियों में नाहरपुरा में बीएपी, जबकि गनोड़ा और डूंगरा छोटा में कांग्रेस को जीत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed