फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Congress makes a move in Partapur-Garhi; claims support of two independents.

राजस्थान: परतापुर-गढ़ी में कांग्रेस का खेल, दो निर्दलीयों ने दिया समर्थन; भाजपा के हाथ से फिसला बोर्ड

Tue, 15 Sep 2026 05:34 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 05:34 PM IST
सार

Rajasthan News: परतापुर-गढ़ी नगरपालिका में कांग्रेस ने 12 सीटों के साथ दो निर्दलीयों का समर्थन हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 25 सदस्यीय बोर्ड में कांग्रेस के पास अब 14 का समर्थन है। 21 सितंबर को अध्यक्ष का चुनाव होना है।
 

विज्ञापन
Congress makes a move in Partapur-Garhi; claims support of two independents.
कांग्रेस समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की परतापुर-गढ़ी नगरपालिका में कांग्रेस ने बड़ा खेल कर दिया है। बहुमत के लिए एक पार्षद की आवश्यकता के बीच दो निर्दलीयों ने हाथ का साथ दे दिया है। इसकी पुष्टि पूर्व मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने भी की।
विज्ञापन


12 सीटों पर अटकी कांग्रेस, दो निर्दलीयों ने बदला गणित
परतापुर-गढ़ी नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं। सोमवार को मतगणना के बाद कांग्रेस को 12, भारतीय जनता पार्टी को 11 सीटें मिली थीं। इसके अतिरिक्त 2 निर्दलीय चुनाव जीते हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 13 है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस जोड़तोड़ में जुट गईं, लेकिन कुछ समय बाद ही निर्दलीय ममता राठौड़ और दिलीप जादव ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया। इससे कांग्रेस का बोर्ड बनने की राह आसान हो गई है।
विज्ञापन


मालवीया का बड़ा दावा
परतापुर-गढ़ी नगरपालिका में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस एक वोट से बोर्ड बनाने से चूक गई थी। पिछले पांच साल में भाजपा के बोर्ड ने भ्रष्टाचार किया। जनता की सुविधा के नाम पर नहीं के बराबर काम किए। चुनाव की घोषणा के बाद ही जनता ने मन बना लिया था कि कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने समर्पित भाव से काम किया। दो निर्दलीयों ने कांग्रेस को समर्थन देने का निर्णय किया है। इससे आगामी 21 सितंबर को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना जाएगा और कांग्रेस अपना बोर्ड बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार को मिली हार
परतापुर-गढ़ी नगरपालिका में अध्यक्ष का पद अनारक्षित है। यहां पूर्व विधायक रमेश पंड्या के भाई दिनेशचंद्र पंड्या अध्यक्ष के प्रमुख दावेदार थे, किंतु उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।


अब भाजपा के सामने बोर्ड बचाने की चुनौती
हालांकि अध्यक्ष का चुनाव आगामी दिनों में होना है। ऐसे में अब नजरें भाजपा पर हैं। जिले में एकमात्र विधायक गढ़ी से कैलाश मीणा ही हैं। ऐसे में उनके रहते भाजपा दूसरी बार बोर्ड पर काबिज नहीं हो पाती है तो यह उनके लिए बड़ा झटका साबित होगा। वैसे चर्चाएं यह भी हैं कि अध्यक्ष के चुनाव से पहले भाजपा बोर्ड बनाने के लिए पूरा जोर लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed