Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bodies of minor lovers found hanging from a tree, missing since January 1

डूंगरपुर में दर्दनाक घटना: पेड़ पर लटके मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव, 1 जनवरी से थे लापता; परिजनों में शोक

Mon, 19 Jan 2026 07:09 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 19 Jan 2026 07:09 AM IST
सार

डूंगरपुर के मांडव गांव में जंगल में पेड़ पर नाबालिग प्रेमी युगल के शव मिले। दोनों 1 जनवरी से लापता थे। एक ही गोत्र होने के कारण शादी को लेकर परिजन राजी नहीं थे। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bodies of minor lovers found hanging from a tree, missing since January 1
घटनास्थल पर शव को उतरवाते पुलिसकर्मी।

विस्तार

विज्ञापन

डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र के मांडव गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के सांगेला तालाब के पास जंगल में एक पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके मिले। दोनों मृतक नाबालिग बताए जा रहे हैं और एक ही गोत्र के थे। वे 1 जनवरी से लापता थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर वरदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर शवों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों शव करीब दो सप्ताह पुराने हैं, जिससे दुर्गंध भी फैल रही थी।

विज्ञापन


पढ़ें: झुंझुनू में AGTF और पुलिस की बदमाशों के ठिकानों पर दबिश, हथियार और कारतूस भी मिले    

विज्ञापन
विज्ञापन

वरदा थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि जांच के दौरान शवों की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों को पेड़ से उतारकर सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों नाबालिग एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों का गोत्र एक होने के कारण परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी के चलते दोनों 1 जनवरी को घर से निकल गए थे और तब से लापता थे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed