Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   banswara sarpanch election violence polling team attacked zonal magistrate vehicle set on fire

राजस्थान: सरपंच चुनाव में हार के बाद बवाल, समर्थकों ने मतदान दल पर किया हमला; जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी फूंकी

Tue, 17 Nov 2026 02:40 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 17 Nov 2026 02:40 PM IST
सार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवा पंचायत समिति क्षेत्र के बावड़ी निनामा मतदान केंद्र पर सरपंच चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद हिंसा भड़क गई। प्रत्याशी ललित कुमार के 32 मतों से हारने पर उनके समर्थकों ने मतदान दल पर पथराव और मारपीट की।

विज्ञापन
banswara sarpanch election violence polling team attacked zonal magistrate vehicle set on fire
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में सरपंच चुनाव का नतीजा घोषित होते ही हिंसा भड़क गई। छोटी सरवा पंचायत समिति क्षेत्र के बावड़ी निनामा मतदान केंद्र पर 32 मतों से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने मतदान दल पर पथराव और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उपद्रवियों ने जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी में आग लगा दी। हमले और पथराव में मतदान दल के कई कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

हार की घोषणा होते ही मतदान केंद्र पर पथराव और मारपीट

मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने प्रत्याशी ललित कुमार की 32 मतों से हार की घोषणा की। नतीजा सामने आते ही उनके समर्थक भड़क गए और देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई। समर्थकों ने मतदान केंद्र पर पथराव और मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन

इसी दौरान उपद्रवियों ने मतदान केंद्र परिसर में खड़ी जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। अचानक हुए पथराव और हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में मतदान दल के कई कर्मचारी गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा, कुछ लोग हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही कुशलगढ़ के उपखंड अधिकारी मुकेश मीणा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों को मौके से खदेड़ा।


पुलिस ने इलाके में दबिश देकर उपद्रव और आगजनी में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उपखंड अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed