फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News: 15 year old teenager dies due to drowning in Shivalik Dam, SDRF divers find body

Banswara News: शिवालिक डेम में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, एसडीआरएफ के गोताखोरों ने ढूंढा शव

Mon, 17 Jun 2024 03:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 03:05 PM IST
सार

जिले की गोगुन्दा तहसील के शिवालिक डेम में रविवार को एक 15 वर्षीय किशोर की डूब जाने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों का इस्तेमाल करके शव निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिलने पर डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स के गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। 

विज्ञापन
Banswara News: 15 year old teenager dies due to drowning in Shivalik Dam, SDRF divers find body
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी निवासी 15 वर्षीय एक किशोर सुमित की गोगुन्दा तहसील के शिवालिक डेम में रविवार को डूब जाने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने अपने निजी संसाधनों का इस्तेमाल कर डेम से शव बाहर निकालने के प्रयास किए मगर डेम की गहराई अधिक होने से सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन


इसके बाद गोगुन्दा पुलिस ने किशोर का शव निकलने के लिए गोताखोर भेजने का आग्रह किया। स्टेट डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स के गोताखोरों की एक टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद सुमित का शव निकालकर गोगुन्दा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने किशोर के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है, उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed