ACB Action: 52 हजार की रिश्वत लेते रामसागड़ा थानाधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार, जालोर और जैसलमेर में भी घूसखोर दबोचे गए
राजस्थान में मंगलवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने तीन जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। एसीबी ने राजस्थान के डूंगरपुर, जैसलमेर और जालोर जिले में घूस लेते कई लोगों को ट्रैप किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांसवाड़ा एसीबी ने डूंगरपुर में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने रामसागड़ा थानाधिकारी बाबू लाल डामोर को 52 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने थाने में दर्ज मामले को रफा-दफा करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
कार्रवाई को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में बांसवाड़ा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधोसिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। जिसके बाद बाबूलाल डामोर को ट्रैप किया गया।
बता दें कि एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही थानाधिकारी के आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
जैसलमेर में पंचायत समिति के कर्मचारी गिरफ्तार
वहीं जैसलमेर एसीबी ने भणियाणा पंचायत समिति में कार्रवाई की है। एसीबी ने पंचायत समिति के दो कर्मचारी को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जैसलमेर की भणियाणा पंचायत समिति के दो कर्मचारियों जेटीए सीताराम और एलडीसी अरसदखां को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
जालोर में कैशियर ट्रैप
तीसरी कार्रवाई में जालोर एसीबी ने कैशियर श्रवण कुमार को 2 लाख की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। ई-मित्र संचालक के बदले कैशियर ने रिश्वत ली थी। आरोपी ने ठेकेदार के बिल पास करने की एवज में 11 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।