फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News: A 15 feet long missile-like suspicious object was found near Baytu, investigation continues

Balotra News: बायतु के पास 15 फीट लंबी मिसाइलनुमा संदिग्ध वस्तु मिली, मौके पर पहुंचा प्रशासन, पड़ताल जारी

Sat, 10 May 2025 09:26 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 10 May 2025 09:26 AM IST
सार

जिले में पीराणी सांईयों की ढाणी (परेऊ) में कल देर रात 15 फीट लंबी और मिसाइल जैसी वस्तु मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। संदिग्ध वस्तु की प्रकृति की पुष्टि के लिए विशेषज्ञ टीम को भी सूचित किया गया है। 

विज्ञापन
Balotra News: A 15 feet long missile-like suspicious object was found near Baytu, investigation continues
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोतरा जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीराणी सांईयों की ढाणी (परेऊ) में शुक्रवार देर रात्रि एक संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना से स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह वस्तु रात के समय आसमान से गिरी है। सूचना मिलते ही गिड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वस्तु आकार में लगभग 15 फीट लंबी और मिसाइल जैसी प्रतीत हो रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indo-Pak Tension: जैसलमेर में पाकिस्तान ने फिर की हमले की नाकाम कोशिशें, बाड़मेर-गंगानगर में हाई रेड अलर्ट
विज्ञापन


पुलिस ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है तथा संदिग्ध वस्तु की प्रकृति की पुष्टि के लिए विशेषज्ञ टीम को भी सूचित किया गया है। मौके पर प्रशासन की टीम तैनात है और सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। अब तक इस वस्तु से किसी प्रकार की क्षति या जनहानि की सूचना नहीं है। जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कल रात पाकिस्तान की तरफ से प्रदेश के सरहदी इलाके में ड्रोन अटैक करने की कोशिश की गई थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed