फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baba Ramdev alleges 'traitors' in banking sector out to derail fight against black money

'चंद देशद्रोही बैंक अधिकारियों की वजह से कालेधन के खिलाफ लड़ाई कमजोर'

Fri, 16 Dec 2016 02:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Dec 2016 02:42 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev alleges 'traitors' in banking sector out to derail fight against black money

हर मुद्दे पर बेबाकी से राय रखने वाले योग गुरु रामदेव ने अबकी बार नोटबंदी को लेकर बैंकों पर तीखा प्रहार किया है। रामदेव ने आरोप लगाया है कि बैंकों में कार्यरत कुछ गद्दार कर्मचारियों-अधिकारियों की वजह से न सिर्फ कालेधन के खिलाफ लड़ाई पटरी से उतर रही है, बल्कि कैश की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन


रामदेव की मानें तो बैंकों के कुछ अधिकारी कमीशनखोरी के चक्कर में देशद्रोह कर रहे हैं। रामदेव ने किसी बैंक का नाम नहीं लिया लेकिन पीएम मोदी के कालेधन के खिलाफ अभियान में बैंकों के भ्रष्ट अधिकारियों को रोढ़ा बताया। वे शुक्रवार को राजस्थान के जयपुर में मीडिया से मुखातिब हो रहे थे, तब उन्होंने ये बातें कहीं।
विज्ञापन


रामदेव ने कहा कि कुछ बैंकों ने हर जमा हुए 100 करोड़ के कालेधन पर 20 से 30 करोड़ का चूना लगाया। रामदेव ने यह भी कहा कि कुछ बैंकों ने एक बार में ही 100 से 200 करोड़ कालाधन सफेद करने में भूमिका निभाई। यही वजह है कि कैश की कमी से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामदेव की मानें तो पीएम मोदी देश में आर्थिक पारदर्शिता और और विश्वस्यनीयता कायम करना चाहते हैं, लेकिन बैंकों के चंद भ्रष्ट, गद्दार और देशद्रोही कर्मचारियों की वजह से पूरी मुहिम को पलीता लगा हुआ है। 

रामदेव यहीं नहीं रुके, उन्होंने आरबीआई को भी लपेटे में लिया। रामदेव ने कहा कि आरबीआई बैंकों की मॉनीटरिंग करने में असफल रही है। रामदेव ने आशंका जताई है कि आरबीआई के भी कुछ अधिकारियों की भी नोटबंदी के दौरान देशद्रोही गतिविधियों में मिलीभगत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed