{"_id":"5d330a7b8ebc3e6cb12e9bec","slug":"average-monsoon-season-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कई जिलों में सामान्य से अधिक तो कई जिलों में बेहद कम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कई जिलों में सामान्य से अधिक तो कई जिलों में बेहद कम बारिश
Sat, 20 Jul 2019 06:50 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 20 Jul 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान मानसून
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में अब तक सामान्य मानसून दर्ज किया गया है। राज्य के 5 जिलों में अब तक सामान्य से अधिक और 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गयी है। राज्य के जल संसाधन विभाग के अनुसार अबतक 193.66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। जबकि इस समय तक औसत 165.30 मिलीमीटर बारिश ही होती है।
राज्य में कुल 33 जिले है जिनमें से 16 जिलों में अबतक सामान्य बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू व हनुमानगढ़ में अगले 24 घंटों में बिजली चमकने व बादल गरजने की चेतावनी जारी की है। इनमें से कई जिलों मे सामान्य से अधिक बारिश भी दर्ज की गई है।