फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Audio leaked of Jaipur Mayor husband Sushil Gurjar says CM Gehlot cannot remove Mukesh Gurjar from post

Audio Leak: जयपुर मेयर के पति ने कांग्रेस पार्षद से कहा- मुख्यमंत्री भी मुनेश को दो साल तक पद से नहीं हटा सकते

Fri, 01 Sep 2023 07:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 01 Sep 2023 07:51 PM IST
सार

हेरिटेज नगर निगम जयपुर की मेयर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर का कथित ऑडियो लीक हो गया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में सुशील गुर्जर कांग्रेस पार्षद को कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मेयर कितनी भी अल्पमत में क्यों ना आ जाएं, मुख्यमंत्री भी दो साल तक उसे नहीं हटा सकता, यह लॉ है। 
 

विज्ञापन
Audio leaked of Jaipur Mayor husband Sushil Gurjar says CM Gehlot cannot remove Mukesh Gurjar from post
जेल में बंद है मुकेश गुर्जर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर हेरीटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर के बड़बोले बोल उनके और मेयर के लिए फिर से मुसीबत बन सकते हैं। कथित रूप से सुशील गुर्जर का कार्रवाई से दो महीने पुराना एक ऑडियो सामने आया है।  45 सेकेंड के ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि सुशील गुर्जर एक कांग्रेसी पार्षद से बात कर रहे हैं। जिसमे वह कह रहे हैं कि मेयर कितनी भी अल्पमत में क्यों ना आ जाएं, मुख्यमंत्री भी उन्हें दो साल तक पद से हटा नहीं सकते हैं, यह लॉ है। ये ऑडियो सुशील गुर्जर की घूसखोरी और भ्रष्टाचार मामले में हुई गिरफ्तारी से 2 महीने पुराना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम जयपुर हेरिटेज में तब मुस्लिम समुदाय से मेयर बनाने पर चर्चा छिड़ी थी। उस वक्त आदर्श नगर, किशनपोल और सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी पार्षदों ने मुनेश गुर्जर के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया था। साथ ही 9 निर्दलीय पार्षदों ने भी उन्हें समर्थन दे दिया था। लेकिन, किसी कारणवश ऐन वक्त पर मुनेश गुर्जर को मेयर पद से नहीं हटाया जा सका था। 
विज्ञापन


ऑडियो में कथित रूप से सुशील गुर्जर और कांग्रेस पार्षद की बातचीत के ये हैं अंश

  • कांग्रेसी पार्षद - आप तो निश्चित ही रहो हमारी तरफ से, हम दोनों की तरफ से आप निश्चिंत ही रहा करो। हम तो जहां देखते हैं ना कि हमारे बोलने से भाभी सा का नुकसान है, तो हम दोनों वहां चुप हो जाते हैं। आप हमारी तरफ से तो इस चीज के लिए फुल अशोयर्ड रहो। कहीं कोई वो नहीं हो रहा। हम दोनों आकर आपसे मिल लेंगे कल। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सुशील गुर्जर -  ये रूल है। वो आज शहजाद भाई भी यही बोल रहे थे,  मैं तुझे वो लॉ दिखाऊंगा कि मुख्यमंत्री भी चाहे ना तो दो साल मेयर को हटा नहीं सकता,  चाहे वो कितना भी अल्पमत में क्यों ना आ जाए ? ये मैं तुझे कॉपी वॉट्सऐप भी कर दूंगा।
  • कांग्रेसी पार्षद - अरे इस बात में जाओ मत आप। इस बात में तो तब जाओ, जब आपको...
  • सुशील गुर्जर - नहीं, वो बार-बार...यार वो शहजाद भाई...वो ब्लैकमेल....। इसके बाद ऑडियो कट जाता है।


जेल में है सुशील गुर्जर
सुशील गुर्जर फिलहाल भ्रष्टाचार प्रकरण में जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि 2 महीने पुराने इस ऑडियो के कारण मुनेश गुर्जर की परेशानी बढ़ गई है। इसे सीधे सीएम की पावर को चुनौती माना जा रहा है।  मेयर मुनेश गुर्जर ने भी इस मामले पर चुप्पी साध ली है। मेयर मुनेश गुर्जर का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। मीडियाकर्मी उनके घर भी पहुंचे, लेकिन वह घर पर नहीं मिलीं। 



क्या है पूरा मामला ?
पूर्व मेयर सौम्या गुर्जर प्रकरण, निर्मल नाहटा प्रकरण सहित कई ऐसे उदाहरण हैं, जब मेयर को कार्यकाल के बीच में ही पद छोड़ना पड़ा था या हटा दिया गया था। एसीबी ने 4 अगस्त 2023 को जयपुर हेरिटेज नगर निगम मेयर मुनेश गुर्जर के घर पर छापा मारा था और मेयर के पति सुशील गुर्जर और दो दलालों को गिरफ्तार किया था। सुशील गुर्जर पर पट्टा जारी करने के बदले 2 लाख रुपए की घूस मांगने का आरोप था। उनके घर से 40 लाख रुपये भी बरामद किए गए थे। जिसे उन्होंने किसी प्लॉट को बेचने से प्राप्त हुई नकदी बताया था। इसके बाद 5 अगस्त को सरकार ने मेयर मुनेश गुर्जर को निलंबित कर दिया था, लेकिन 24 अगस्त को राजस्थान हाईकोर्ट से उनकी बहाली का आदेश आ गया। इसके बाद मेयर ने फिर से अपना पदभार ग्रहण कर लिया था। तभी से मेयर मुनेश गुर्जर और उनके विरोधी गुट के बीच खींचतान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed