फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Attempt to burn the tent of Bharat Jodo Yatra in Rajasthan

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का टेंट जलाने की कोशिश, कार्यकर्ता की सूझबूझ से चार आरोपी पकड़ाए

Tue, 13 Dec 2022 02:48 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 13 Dec 2022 02:48 PM IST
सार

सवाईमाधोपुर के बामनवास में भारत जोड़ो यात्रा के लिए बने टेंट में 10-15 लोग गोवंश छोड़कर आग लगाने की कोशिश कर रहे थे। तभी कार्यकर्ता ने उन्हें देख लिया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Attempt to burn the tent of Bharat Jodo Yatra in Rajasthan
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर साजिश - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए बने एक टेंट में आग लगाने की कोशिश की गई। सवाईमाधोपुर के बामनवास में सोमवार देर रात कुछ अज्ञात लोग टेंट में आग लगाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सवाईमाधोपुर के बामनवास में सोमवार देर रात 10 से 15 लोग टेंट में गोवंश छोड़कर आग लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने गोवंश को देखा तो उसे खदेड़ने की कोशिश की। तभी उसने आरोपियों को आग लगाने की साजिश करते हुए सुन लिया। कार्यकर्ता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और चार बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


मामले को लेकर कांग्रेस नेता ज्ञानचंद मीना ने मलारना डूंगर थाने में रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात 12 बजे भारत जोड़ो यात्रा के लिए टोंड गांव में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान कैंप के लिए लगे हुए टेंट में एक कार और चार-पांच बाइक पर 10 से 15 लोग आए। उन्होंने ध्यान भटकाने के लिए गोवंश छोड़ दी। जब कार्यकर्ता गोवंश भगाने गए तो एक कार्यकर्ता ने बदमाशों की बातें सुन ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में एक युवक ने किया था आत्मदाह का प्रयास

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोटा में एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया था। उसके बाद से ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब टेंट में आग लगाने की कोशिश को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस महकमा भारत जोड़ो यात्रा में और पुख्ता इंतजाम करने में जुट गया है। 



राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मंगलवार को राजस्थान में 9वां दिन है। यात्रा सुबह सवाई माधोपुर में खंडार के जीनापुर से शुरू हुई। 10 बजे यात्रा सूरवाल बाइपास पहुंची। राहुल की यात्रा दुब्बी बनास गांव में विराम लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed