{"_id":"61fba8822e3ed2445c440f22","slug":"assistant-engineer-arrested-for-taking-bribe-of-50-thousand-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया सहायक अभियंता, सड़क निर्माण की सामग्री पास करने मांगे थे एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया सहायक अभियंता, सड़क निर्माण की सामग्री पास करने मांगे थे एक लाख
Thu, 03 Feb 2022 03:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 03 Feb 2022 03:33 PM IST
सार
आरोपी उस समय रिश्वत ले रहा था जब पंचायत राज विभाग मंत्री रमेश मीणा कोटा में ही थे। कुछ देर बाद उसे मंत्री के साथ होने वाली मीटिंग में भी शामिल होना था।
विज्ञापन
एसीबी अधिकारियाें के बीच खड़ा आरोपी विश्राम सिंह मीणा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में पंचायत समिति सुल्तानपुर के सहायक अभियंता व कार्यवाहक विकास अधिकारी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंटरलॉकिंग के लिए निर्माण सामग्री पास करने एक लाख रुपए की मांग की थी। एसीबी ने पचास हजार रुपए लेते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी विश्राम सिंह मीणा (53) ग्राम बडापुरा करौली का रहने वाला है।
विज्ञापन
हैरानी की बात तो यह कि आरोपी उस समय रिश्वत ले रहा था जब पंचायत राज विभाग मंत्री रमेश मीणा कोटा में ही थे। कुछ देर बाद उसे मंत्री के साथ होने वाली जिला परिषद की मीटिंग में भी शामिल होना था।
विज्ञापन
दरअसल, हरविंद्र सिंह और उनके मुंशी ओमप्रकाश की फर्म शिवांक एंटरप्राईजेज व वंश एंटरप्राईजेज से पंचायत समिति सुल्तानपुर में निर्माण सामग्री सप्लाई की जा रही थी। इससे ग्राम पंचायत बंबोरी के गांव ककरावदा में शमशान घाट के रास्ते पर इंटरलॉकिंग के काम किया जा रहा था, इसे आरोपी मीणा ने बंद करा दिया। फरियादी हरविंद्र आरोपी मीणा से मिले तो उसने निर्माण सामग्री पास करने के लिए एक लाख रुपए की मांग कर दी। फरियादी ने बुधवार को एसीबी में अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई। जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। गुरुवार को आरोपी मीणा को पंचायत समिति सुल्तानपुर के परिसर में 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया गया।
विज्ञापन