फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Assembly Elections 2018: Vasundhara raje says, women will play important role in elections

राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे बोलीं, भाजपा को महिलाएं वापस सत्ता में लाएंगी  

Fri, 12 Oct 2018 06:14 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Oct 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
Assembly Elections 2018: Vasundhara raje says, women will play important role in elections
वसुंधरा राजे, मुख्यमंत्री, राजस्थान (फाइल फोटो)
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि महिलाएं आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएंगी और भारतीय जनता पार्टी को वापस सत्ता में लाएंगी। राज्य में 7 दिसंबर को मतदान होना है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा वसुंधरा राजे की मां विजयराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में जयपुर में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन विजय संकल्प में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव महिलाओं से संबंध रखता है.
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाएं अब आवाज उठा रही हैं और उनके लिए लड़ रही हैं जिन्हें आगे आने का मौका नहीं दिया गया. जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम महिलाओं को सशक्त करना चाहते हैं और हम उनके लिए लड़ रहे हैं. हम एक साथ मिलकर बदलाव लाएंगे।
विज्ञापन


12 अक्टूबर को भाजपा महिला मोर्चा महारानी सिंधिया की जन्म शताब्दी सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में मना रही है. वसुंधरा राजे ने कहा कि अपनी गौरव यात्रा ( 40 दिवसीय यात्रा जो 2 अक्टूबर को समाप्त हुई) के दौरान मैंने बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखी। मैंने तीन यात्राएं कीं जिनमें परिवर्तन यात्रा और सूरज संकल्प यात्रा में महिलाओं की भागीदारी देखी। गौरव यात्रा के दौरान हुई सभाओं में लगभग आधा पंडाल महिलाओं से भरा रहता था.
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी माता की विरासत को याद करते हुए सीएम ने कहा कि महारानी सिंधिया ने अपनी पूरी ताकत जनसंघ, जिसने आगे चलकर भाजपा का रूप लिया, में लगा दिया। उन्होंने अपना समय और पैसा पार्टी को दिया, पार्टी और जनता को परिवार से पहले प्राथमिकता दी.

 
सीएम राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद अटलजी उन्हें (महारानी सिंधिया को) देखने आए थे जब वह अस्वस्थ थीं. वह आंखें बंद करके लेटी थीं. जब हमने उन्हें बताया कि वाजपेयी जी यहां आएं हैं तो उन्होंने अपनी आंखें खोलीं और अटलजी का हाथ पकड़कर कहा कि अब मैं शांति से विदा ले सकती हूं, मैंने इस क्षण की बहुत प्रतीक्षा की है. अब भाजपा को कोई नहीं रोक सकता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed