फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ashok Gehlot Statement On Rape DCW President Swati Maliwal attacked CM

Rajasthan: 'दुष्कर्मियों की भाषा न बोले गहलोत', DCW की अध्यक्ष स्वाति बोलीं, सीएम ने उड़ाया निर्भया का मजाक

Sun, 07 Aug 2022 09:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 07 Aug 2022 09:27 PM IST
सार

स्वाति मालीवाल ने कहा कि इस तरह की बेकार टिप्पणी करने के बजाय, सीएम अशोक गहलोत की जिम्मेदारी है कि वह कानून का सख्ती से लागू करें। राजस्थान में दुष्कर्म के मामले बहुत हैं।

विज्ञापन
Ashok Gehlot Statement On Rape DCW President Swati Maliwal attacked CM
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, सीएम गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दुष्कर्म के बढ़ते मामले को लेकर दिए गए बयान पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पलटवार किया है। स्वाति ने कहा कि अशोक गहलोत को रेपिस्टों की भाषा का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। जिस तरह से उन्होंने निर्भया का मजाक उड़ाया है, उससे रेप पीड़ितों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। फांसी की सजा का कानून लाने के लिए हमने बहुत संघर्ष किया है ताकि छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को कड़ी सजा मिल सके। 

विज्ञापन


स्वाति मालीवाल ने कहा कि इस तरह की बेकार टिप्पणी करने के बजाय, सीएम अशोक गहलोत की जिम्मेदारी है कि वह कानून का सख्ती से लागू करें। राजस्थान में दुष्कर्म के मामले बहुत हैं। 
विज्ञापन


बता दें शनिवार को सीएम गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि निर्भया कांड के बाद आरोपियों को फांसी देने की मांग ने जोर पकड़ा और इसके बाद कानून अमल में आया। ऐसे में दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या के मामले में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में यह एक खतरनाक ट्रेंड बनकर उभरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने कहा था, दुष्कर्म करने वाले को लगता है कि पीड़िता उसके  खिलाफ गवाह बन जाएगी। वह दुष्कर्म भी करता है और हत्या भी कर देता है। जो रिपोर्ट देशभर से आ रही हैं, वह बड़ी खतरनाक ट्रेंड है। देश में जो हालात हैं वो ठीक नहीं है। लोकतंत्र के लिए बड़ा संकट का समय है, ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed