फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ashok gehlot says PM Modi can never win re-election

पीएम मोदी अब कभी दोबारा चुनाव नहीं जीत सकते : अशोक गहलोत

Wed, 27 Jun 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 27 Jun 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
Ashok gehlot says PM Modi can never win re-election
अशोक गहलोत
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गर्व करना चाहिए की जिस कुर्सी वो बैठे हैं उस पर कभी पंडित जवाहरलाल नेहरू बैठा करते थे। मोदी अब कभी दोबारा चुनाव नहीं जीत सकते।
विज्ञापन


गहलोत ने आज अपने सरकारी आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में आपातकाल को लेकर भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि अच्छा है मोदी जी आपातकाल को लेकर हमारी पब्लिसिटी कर रहे हैं, अच्छा होता प्रधानमंत्री जी उन बेहतरीन योजनाओं का भी जिक्र करते जिनकी शुरुआत इंदिरा जी ने की थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के सामने झूठ आ गया है, अब चाहे कुछ भी कर लें मोदीजी दोबारा चुनाव नहीं जीत सकते। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बार-बार राजस्थान बुलाकर बेइज्जत कर रही हैं। यह राजे की फितरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने केन्द्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा गांधी परिवार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा गांधी परिवार को लेकर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उनको मालूम होना चाहिए गांधी परिवार तीस साल से किसी संवैधानिक पद पर नहीं है।

भाजपा झूठे वादे करके भारी बहुमत से सत्ता में आयी

गहलोत ने कहा कि भाजपा झूठे वादे करके भारी बहुमत से सत्ता में आयी लेकिन जनता से किये वादों को पूरा नहीं करने से जनता आने वाले चुनाव में हिसाब चुकाएगी। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को माफ नहीं करेगी चाहे कोई आकर जयपुर में बैठ जाए।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सलाह दी है कि वे पुरस्कार लेने में मुख्यमंत्री की कुर्सी की गरिमा का ध्यान रखें। मुख्यमंत्री पद की गरिमा होती है। उन्होंने प्रदेश में किसानों द्वारा की गई आत्महत्याओं, बिगड़ी कानून व्यवस्था, रिफाइनरी, किसानों के कर्ज माफी, (रेता) को लेकर राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के शासन में किसानों ने आत्महत्या की है। यह कलंक राजस्थान पर पहली बार लगा है। बजरी मुददे पर सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष ठीक ढंग से रख पाने में विफल रहने के कारण पचास लाख मजदूर परिवारों पर संकट खड़ा हो गया है। सरकार और खनन माफिया की मिलीभगत के कारण यह हालात पैदा हुए हैं।

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा गो संवर्धन के लिए शराब पर लगाए गए सैस मुद्दे पर कहा कि सरकार कम से कम शराब से वसूल किये गए सैस को गायों पर खर्च नहीं करे। सरकार ने गाय को शराब से क्यों जोड़ा है। कम से कम ऐसा तो नहीं करे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट किए जाने के मुददे पर कहा कि यह आलाकमान तय करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed