{"_id":"63ff27495685400fb6085263","slug":"ashok-gehlot-government-launched-27-residential-and-one-commercial-scheme-in-17-cities-of-rajasthan-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गहलोत सरकार ने 17 शहरों में 27 आवासीय और एक व्यवसायिक योजना की लॉन्च, कम कीमत पर मिलेगा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गहलोत सरकार ने 17 शहरों में 27 आवासीय और एक व्यवसायिक योजना की लॉन्च, कम कीमत पर मिलेगा घर
Wed, 01 Mar 2023 03:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 01 Mar 2023 03:52 PM IST
सार
मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि प्रदेश के 14 जिलों के 17 शहरों में फ्लैट और आवासों की नई आवासीय योजनाओं का शुभारम्भ किया। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लगभग 13 हजार 500 से ज्यादा नए आवास आमजन को उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
मंत्री शांति धारीवाल ने आवासीय और एक व्यावसायिक योजना लॉन्च की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा आगामी ने बुधवार को प्रदेश के 14 जिलों के 17 शहरों में 4500 से ज्यादा फ्लैट-विलाज के लिए कई आवासीय और एक व्यावसायिक योजना लॉन्च की।
विज्ञापन
नगरीय विकास मंत्री ने बताया कि राजस्थान आवासन मंडल ने अपनी थीम 'हमारा प्रयास, सबको आवास' को मजबूत करते हुए महत्वपूर्ण आवासीय योजनाओं को लॉन्च किया है। सरकार की मंशा है कि आमजन को उचित कीमत में गुणवत्तायुक्त आवास मिल सके।
विज्ञापन
मंत्री धारीवाल ने कहा कि हम कोरोना काल के बावजूद 15 छोटे शहरों में 3 हजार नए आवास बनाकर कब्जे दे चुके हैं। मुख्यमंत्री शिक्षक और प्रहरी आवासीय योजना में भी 576 आवासों का कब्जा दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत बने 4500 आवासों का कब्जा देने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा एआईएस रेजीडेंसी प्रथम व द्वितीय में 340, एसएस रेजिडेंसी में 160, स्टूडियो अपार्टमेंट में 300 आवास निर्माणधीन हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज फिर से प्रदेश के 14 जिलों के 17 शहरों में फ्लैट और आवासों की नई आवासीय योजनाओं का शुभारम्भ किया। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लगभग 13 हजार 500 से ज्यादा नए आवास आमजन को उपलब्ध करवाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मंडल के आवास नहीं बिकने की समस्या समाप्त हो गई है। जनता में आवासन मंडल के प्रति विश्वास वापिस कायम हो गया है। अब हर योजना में तीन से पांच गुना आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 4 वर्षों में मंडल द्वारा 14 हजार 500 अधिशेष आवासों को बेचा गया है और 12 हजार 500 नए आवास आमजन को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि जयपुर के प्रताप नगर में 132 शोरूम वाली ग्रीनवुड शॉपिंग आर्केड व्यावसयिक योजना सहित प्रताप नगर सेक्टर 22, 23, 26 और 28 में कुल 1332 , जोधपुर के बड़ली में 1090, चौपासनी में 288, अजमेर के ब्यावर में 57, उदयपुर के हिरण मगरी में 24, भीलवाड़ा के पटेल नगर 41, चित्तौड़गढ़ के निंबाहेडा में 71, किशनगढ़ के खोड़ा में 175, हनुमानगढ़ में 504, बूंदी के लाखेरी में 317, आबूरोड में 189, टोंक के निवाई में 77, चूरु में 10, धौलपुर में 45, भिंडर में 22, सलूंबर में 27, शाहपुरा में 83, बड़ी सादड़ी में 74, बांसवाड़ा परतापुर में 80 और डूंगरपुर में 63 एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवासों के लिए योजनाओं का शुभारंभ किया है।
अरोड़ा ने बताया कि आवासन मंडल पहली बार निजी क्षेत्र की तर्ज पर जयपुर में अत्याधुनिक स्वतंत्र विला और 4 बीएचके लग्जरी फलैट्स की योजना लाया है। जिसमें गेटेड कम्युनिटी, लैंडस्केपिंग, क्लब हाउस, इनडोर-आउटडोर गेम्स की सुविधा, वॉक-वे, सुरक्षा, 24 घंटे पानी बिजली का प्रबंध है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए बैंकों द्वारा 90 प्रतिशत तक बैंक लोन की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।