{"_id":"634a95e892c0b3741f59c0c1","slug":"ashok-gehlot-government-gave-big-relief-to-reserved-category-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार ने दी बड़ी राहत, सीएम गहलोत ने प्रस्ताव को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार ने दी बड़ी राहत, सीएम गहलोत ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
Sat, 15 Oct 2022 04:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 15 Oct 2022 04:43 PM IST
सार
प्रस्ताव के अनुसार अभ्यर्थी द्वारा आखिरी तारीख से पहले प्रमाण पत्र जमा करने का नियम है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसी भी अभ्यर्थी थे जो अंतिम तिथि तक जारी प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाए। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत ने इन अभ्यर्थियों को राहत दी है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आरक्षित वर्ग (ओबीसी, एमबीसी और ईडब्यूएस ) के ऐसे अभ्यर्थियो जो अंतिम तिथि तक जारी प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाएं हैं उन्हें आवेदन निरस्त नहीं किए जाएंगे। उनसे एक शपथ पत्र लिखवाकर नौकरी प्राप्त करने का अवसर दिया जाएगा। इस प्रस्ताव सीएम अशोक गहलोत ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
प्रस्ताव के अनुसार अभ्यर्थी द्वारा आखिरी तारीख से पहले प्रमाण पत्र जमा करने का नियम है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसी भी अभ्यर्थी थे जो अंतिम तिथि तक जारी प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाए। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत ने इन अभ्यर्थियों को राहत दी है। प्रस्ताव के तहत अब ऐसे अभ्यर्थियों से प्रमाण पत्र के संबंध में एक शपथ पत्र लिखवाया जाएगा और उसे प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इससे इस साल विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के हजारों अभ्यर्थी को फायदा होगा।
विज्ञापन
दरअसल, इससे पहले 20 जनवरी 2022 को जारी परिपत्र के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र आवेदन भरने की अंतिम तिथि से पूर्व का होना आवश्यक था। इससे पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2021, पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2021 एवं कनिष्ठ अभियंता सीधी भर्ती परीक्षा-2022 की विज्ञप्ति 20 जनवरी 2022 से पहले जारी हो जाने के कारण अभ्यर्थियों में संशय हो रहा था।
विज्ञापन