फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   asaram fined five thousand by a rajsthan court

आसाराम को कोर्ट ने दिया एक और झटका

Thu, 08 May 2014 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 08 May 2014 08:58 PM IST
विज्ञापन
asaram fined five thousand by a rajsthan court

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में न्यायिक हिरासत झेल रहे आसाराम को पीडि़ता के उम्र की जांच की मांग भारी पड़ गई।

विज्ञापन


आसाराम ने पीडि़ता की आयु की जांच को लेकर अदालत में प्रार्थना पत्र पेश किया था, जिसे अदालत ने बृहस्पतिवार को उन पर पांच हजार रुपए जुर्माना लगाते हुए खारिज कर दिया।

सेशन न्यायाधीश (जोधपुर जिला) मनोज कुमार व्यास ने गत पांच मई को इस मामले में बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।

कानूनी दांव-पेच से नहीं बचे आसाराम

asaram fined five thousand by a rajsthan court

आसाराम ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम-2012 (पोक्सो) की धारा 34 के तहत पेश इस प्रार्थना पत्र में पीडिता की आयु के सम्बन्ध में जांच करवाने का अनुरोध किया था।

अभियोजन पक्ष की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक राजूलाल मीणा और पीडिता की ओर से प्रमोद कुमार वर्मा व पी.सी. सोलंकी का कहना था कि बार-बार एक ही तरह के प्रार्थना पत्र पेश करने का कोई औचित्य नहीं है।

इससे पूर्व भी पीडिता की आयु से सम्बन्धित एक अन्य प्रार्थना पत्र न्यायालय खारिज कर चुका है। तीनों ने अदालत से मांग की कि इस प्रार्थना पत्र को जुर्माने के साथ खारिज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed