फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   answer of rti in jaipur

ऑटो चालक को नौ हजार पन्नों में आया आरटीआई का जवाब

Fri, 15 Jan 2016 05:42 AM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 05:42 AM IST
विज्ञापन
answer of rti in jaipur

राजस्थान में एक जमीन विवाद के चलते ऑटो चालक ने इस संबंध में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी। ऑटो चालक को उसके पूछे गए प्रश्नों का जवाब 39 किलो वजनी नौ हजार पन्नों में दिया गया, जिसे डाक विभाग ने भेजने से मना कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद ऑटो चालक खुद डाक के स्थानीय दफ्तर पहुंचा और वह भी इतने पन्ने देखकर हैरान रह गया। आखिर में वह भी सारे पन्ने ऑटो में डालकर घर ले गया।

उदयपुर में बीपीएल कार्ड धारक 47 वर्षीय ऑटो चालक शांतिलाल के साथ यह घटना हुई। जवाब लेने दफ्तर पहुंचे शांतिलाल को इन फोटो स्टेट की एवज में करीब 17500 रुपये का नोटिस थमा दिया।
विज्ञापन

अफसरों ने धमकाया और अनपढ़ कहते हुए मजाक भी उड़ाया

answer of rti in jaipur

हालांकि अपीलीय अधिकारी से संपर्क करने पर शांति लाल से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेने के आदेश दे दिए। उसका आरोप है कि जब वह जवाब लेने दफ्तर पहुंचा, तो अफसरों ने धमकाया और अनपढ़ कहते हुए मजाक भी उड़ाया।

शांति लाल ने एसीबी कोर्ट में रीको के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। करीब 20 साल पहले उसके पिता की पंचोली गांव से डेढ़ बीघा जमीन राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (रीको) ने कॉलोनी विकसित करने के लिए कब्जे में ले ली थी।

शांति लाल का आरोप है कि संबंधित स्थान पर और लोगों की भी जमीन थी, लेकिन उसे रीको ने नहीं लिया। इस मामले को लेकर उसने पिछले वर्ष जुलाई और अगस्त के बीच तीन आरटीआई लगाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed