फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   another congress mla accused in sexual abuse case

यौन शोषण मामले में फंसे कांग्रेस के एक और विधायक

Sat, 21 Sep 2013 12:26 AM IST
समीर शर्मा/जयपुर
समीर शर्मा/जयपुर Updated Sat, 21 Sep 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
another congress mla accused in sexual abuse case

राजस्थान में हाल ही इस्तीफा देनेवाले कांग्रेस के खादी राज्य मंत्री बाबू लाल नागर के खिलाफ यौन शोषण के मामले ने प्रदेश में ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर हंगामा मचाया हुआ है, वहीं शुक्रवार को कांग्रेस के एक विधायक पर भी यौन शौषण का मामला दर्ज हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने निम्बाहेड़ा (चित्तौडग़ढ़) विधायक उदय लाल आंजना के खिलाफ दुराचार करने, गर्भपात करवाने, नवजात को मरने के लिए छोडऩे पर मजबूर करने तथा धोखाधड़ी से लिव इन रिलेशनशिप में रखने का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता नागौर जिले की रहनेवाली है और मूण्डवा थाने में यह मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता की शनिवार को मेडिकल जांच करवाई जाएगी।

कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें
राजस्थान में कांग्रेस के लिए मुसीबतें कम होती नहीं दिखाई दे रहीं। पूर्व जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा पर यौन शोषण व हत्या के आरोप हैं और अन्य मामले में ऐसे ही आरोपों का सामना वन राज्य मंत्री राम लाल जाट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, नागर के खिलाफ भी दो दिन पूर्व ही यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है। विपक्ष ने इन मुद्दों को चुनावी मुद्दे के तौर पर उठाया हुआ है।

अब आंजना का नाम और आने से राजस्थान में राजनीति और गरमा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed