फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Angry family members took daughter hostage due to love marriage one month son died pali

Rajasthan: प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने बेटी को बंधक बनाया, एक महीने के बेटे की मौत, जानें मामला

Fri, 22 Jul 2022 03:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 22 Jul 2022 03:32 PM IST
सार

बेटी ने माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। आखिर में वह कोर्ट पहुंची, जहां से आदेश जारी होने के बाद पुलिस ने 20 जुलाई को केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन
Angry family members took daughter hostage due to love marriage one month son died pali
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान के पाली में एक बेटी ने अपने माता-पिता सहित परिवार के अन्य लोगो के खिलाफ केस दर्ज कराया। बेटी का आरोप है कि उसके परिवार वालों ने प्रेम विवाह करने के कारण उसे बंधक बना लिया, जिससे उसके एक महीने की बेटे की मौत हो गई। पीड़िता का कहना है कि उसके माता-पिता उसे एक दिन का कहकर घर ले गए थे, बाद में उसे बंधक बना लिया। न तो उसे पति बात करने दी और न ही घर जाने दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।      

विज्ञापन


तखतगढ़ थाना पुलिस में रहने वाली कुसुम भाटी में अपने माता-पिता समेत कई लोगों के खिलाफ अपने बच्चे की जान लेने का केस दर्ज कराया है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है । घटना बेहद ही चौंकाने वाली है।  दो परिवारों की लड़ाई में सिर्फ 1 महीने के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।  पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


शहर के महावीर नगर में रहने वाली कुसुम भाटी ने तखतगढ़ थाने में केस दर्ज कराया है। कुसुम ने बताया कि 2019 में उसने अपने माता पिता की अनुमति के बिना शेषराम के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से वह अपने पति के साथ रह रही थी। कुछ महीने तक माता-पिता ने उससे बात नहीं की, लेकिन इस साल फरवरी में वह उससे मिलने आए। इस दौरान उन्होंने उससे अपने साथ चलने के लिए कहा। एक दिन वह अपने माता-पिता के साथ जाने के लिए तैयार हो गई। वह अपने साथ एक महीने के बेटे को भी ले जाना चाह रही थी, लेकिन एक दिन बात कहकर उन्होंने मना कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कुसुम का आरोप है कि घर ले जाकर माता-पिता ने उसे बंधक बना लिया। घर भी नहीं जाने दिया और पति से भी बात नहीं करने दी। कुसुम ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे हैं। एक डेढ़ साल और दूसरा एक महीने का है। छोटा बच्चा मां के दूध के लिए रोता रहा, लेकिन परिवारों ने मुझे पति के पास नहीं जाने दिया। कुछ दिन तक पति शेषराम ने बच्चे की देखभाल की, लेकिन आखिर में उसकी मौत हो गई।  


बेटे की मौत की जानकारी के बाद वह पति के पास पहुंची। उसने माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। आखिर में वह कोर्ट पहुंची, जहां से जारी आदेश के बाद पुलिस ने 20 जुलाई को केस दर्ज किया। पुलिस ने कुसुम के पिता सुरेश,  मां जेठा देवी,  मामा कैलाश और मामी विमला देवी को आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed