फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Angered by daughter's love marriage, parents die by jumping in front of train in Pali

Pali: बेटी की लव मैरिज से नाराज मां-बाप ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दूसरी जाति में विवाह से खफा थे परिजन

Tue, 25 Jul 2023 04:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 25 Jul 2023 04:47 PM IST
सार

माता-पिता को अपनी पुत्री के प्रेम प्रसंग का पता चला तो इन्होंने अपनी पुत्री की समझाया कि वह अन्य जाति के युवक से विवाह न करे। बेटी के न मानने पर दंपती ने किया आत्महत्या का फैसला।

विज्ञापन
Angered by daughter's love marriage, parents die by jumping in front of train in Pali
पाली में हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पाली में आज सुबह घुमटी के निकट ट्रेन के आगे कूदकर एक दंपती ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि ये पति-पत्नी अपनी पुत्री के प्रेम विवाह किए जाने से आहत था, जिसके चलते इन्होंने ये कदम उठाया। पाली के ओल्ड हाउसिंग बोर्ड निवासी एक अधेड़ दंपती ने आज सुबह ट्रेन के आगे कूदकर सिर्फ इसलिए जान दे दी, क्योंकि उनकी पुत्री ने अपनी पसंद के युवक से लव मैरिज कर ली थी।

विज्ञापन


शहर के जोधपुर रोड स्थित घुमटी के निकट स्थित रेलवे ट्रैक पर ये पति-पत्नी आज सुबह पहुंचे और जोधपुर-रतलाम ट्रेन के आगे कूद गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे में पति पत्नी के शव के कई टुकड़े हो गए। हादसे के बाद ट्रेन को एक घंटे रुकी रही। इस कारण रेलवे यातायात प्रभावित रहा।

सोमवार को की थी लव मैरिज
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि अपनी पुत्री के दूसरी जाति के युवक से विवाह किए जाने से उन्हें इतनी ठेस पहुंची कि दंपती ने अपनी जान ही दे दी। दंपती को अपनी पुत्री की शादी की सूचना सोमवार को मिली थी, जिसके बाद आज सुबह युवती माता-पिता ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्री से की थी समझाइश पर नहीं मानी पुत्री
जब युवती के माता-पिता को अपनी पुत्री के प्रेम प्रसंग का पता चला तो इन्होंने अपनी पुत्री की समझाया कि वह अन्य जाति के युवक से विवाह न करे। इस समझाइश का उस पर कोई असर नहीं हुआ, जिसके चलते दंपती को यह कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा।


काफी देर बाद हुई शवों की शिनाख्त
घटना के बाद काफी देर तक तो दोनों ही शवो की पहचान ही नहीं हुई। बाद में मृतक दंपती की पहचान ऑल हाउसिंग बोर्ड निवासी  अशोक शर्मा एवं मीरा शर्मा के रूप में हुई। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed