{"_id":"63ad57e8165fa619b04fd158","slug":"anant-ambani-shrinathji-temple-nathdwara-darshan-anil-ambani","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अनंत अंबानी मंगेतर राधिका के साथ श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे, मनोरथ को लेकर आदिवासियों को दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अनंत अंबानी मंगेतर राधिका के साथ श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे, मनोरथ को लेकर आदिवासियों को दिया न्योता
Thu, 29 Dec 2022 02:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 29 Dec 2022 02:33 PM IST
सार
श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में अंबानी परिवार की ओर से मनोरथ का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका के साथ श्रीनाथजी के मंदिर पहुंचे। उन्होंने आदिवासियों को पहला न्योता दिया।
विज्ञापन
श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे अनंत अंबानी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में आज गुरुवार को अंबानी परिवार की ओर से चवरी और पलना का मनोरथ किया जाएगा। जिले लेकर मंदिर परिसर में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इसे लेकर मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका के साथ श्रीनाथजी के मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे ग्वाल दर्शन किए।
विज्ञापन
यह मनोरथ अंबानी परिवार में दो नए मेहमान यानी ईशा अंबानी के जुड़वां बच्चे होने की खुशी में किया जा रहा है। मनोरथ के लिए अंबानी परिवार की ओर से आदिवासी भाइयों को भोजन का पहला न्योता भेजा गया है। दरअसल, पुष्टि मार्ग की प्रधान पीठ में जब भी अन्नकूट उत्सव (मनोरथ) का आयोजन होता है तो पहला अधिकार आदिवासी भाइयों का होता है। उन्हें सबसे पहले भोजन प्रसाद का न्योता दिया जाता है।
विज्ञापन
इसके अलावा अंबानी परिवार की ओर से श्रीनवनीतप्रियाजी को पलने में विराजित किया गया। वही राजभोग झांकी के समय श्रीनाथजी ओर श्री नवनीतप्रियाजी में चवरी का मनोरथ होगा। मनोरथ कार्यक्रम में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी सहित परिवार के अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
1672 में ब्रज से पधारे श्रीनाथजी
राजसमंद जिले में श्रीनाथजी का मंदिर है। श्रीनाथजी को वैष्णव संप्रदाय का इष्टदेव माना जाता है। श्रीनाथजी मंदिर वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ है। राजस्थान और गुजरात के लोगों की श्रीनाथजी में सबसे ज्यादा आस्था है। अंबानी परिवार अक्सर श्रीनाथजी के दर्शन करने के लिए आता रहता है।