{"_id":"6284dd6db3baee22ab63957e","slug":"amitabh-bachchan-sharing-photo-famous-hanuman-temple-of-bikaner-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: महानायक ने राजस्थान के इस मंदिर की तस्वीर सोशल मीडिया पर की शेयर, क्या लिखा जानें?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amitabh Bachchan: महानायक ने राजस्थान के इस मंदिर की तस्वीर सोशल मीडिया पर की शेयर, क्या लिखा जानें?
Wed, 18 May 2022 05:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 18 May 2022 05:20 PM IST
सार
अमिताभ बच्चन ने बीकानेर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर बजरंग धोरा धाम की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की। उन्होंने हनुमान चालिसा की चौपाई भी लिखी है।
विज्ञापन
बीकानेर का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर बजरंग धोरा धाम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने राजस्थान के एक हनुमान जी के मंदिर की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में हनुमान चालीसा की एक एक चौपाई भी लिखी। आइए आपको बताते हैं कहां है वो मंदिर जिसकी तस्वीर अमिताभ बच्चन ने शेयर की है।
विज्ञापन
दरअसल, मंगलवार को अमिताभ बच्चन ने बीकानेर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर बजरंग धोरा धाम की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की। इस फोटो को कैप्शन देते हुए उन्होंने हनुमान चालिसा की चौपाई 'जय हनुमान ज्ञान गुण सागर... जस कपीस तिहूं लोक उजागर... भी लिखी।
विज्ञापन
बजरंग धोरा धाम की फोटो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर बजरंगबली के भक्तों ने जय बजरंगबली के कमेंट किए। बजरंग धोरा धाम के पुजारी आशीष दाधीच ने बताया कि अमिताभ बच्चन के फोटो शेयर करने के बाद भक्तों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
बता दें कि अमिताभ बच्चन फिल्मों की शूटिंग के लिए बीकानेर आ चुके हैं। इस दौरान वह लालगढ़ पैलेस में कई दिन तक रूके थे। कुछ समय पहले उन्होंने पूरी दुनिया में प्रसिद्ध बीकानेर के नमकीन ब्रांड का भी विज्ञापन किया था।