{"_id":"5b98528b867a557f5742d593","slug":"amit-shah-says-akhlaq-and-the-award-return-after-we-also-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह बोले- अखलाक व अवार्ड वापसी के बाद भी हम जीते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह बोले- अखलाक व अवार्ड वापसी के बाद भी हम जीते
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
Updated Wed, 12 Sep 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को जयपुर में एनआरसी का मुद्दा छेड़ते हुए कहा कि देश में एक भी बांग्लादेशी घुसपैठिए को नहीं रहने देंगे। घुसपैठियों को देश से चुन चुन कर बाहर निकाला जाएगा। यह भाजपा का संकल्प है।
शाह ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आने वाले हिंदू कोई शरणार्थी नहीं हैं, वे हमारे भाई हैं, उन्हें हम भारत की नागरिकता देंगे। कांग्रेस को जितना विरोध करना है कर ले। भाजपा के लिए पहले देश है। भाजपा सरकार की नीति बिल्कुल साफ है। शाह ने कहा कि असम में एनआरसी लागू करते ही कांग्रेस नेताओं में हाय तौबा मच गई थी। कांग्रेस को देश की सुरक्षा की चिंता नहीं अपने वोट बैंक की चिंता है। राहुल गांधी मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने न देखें। भाजपा अंगद का पांव है। अखलाक और अवार्ड वापसी के बाद भी भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
सूरज मैदान और बिड़ला सभागार में हुए दो कार्यक्रमों में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में कई आतंकी घटनाएं हुईं जो उसके लिए चिंता का विषय नहीं हैं। राहुल बाबा दूरबीन लगाकर भी देखें तो दूर-दूर तक कांग्रेस नजर नहीं आएगी।
विज्ञापन
अब ‘अजेय भारत, अटल भाजपा’ का स्लोगन
शाह के दौरे के दौरान हर जगह अटल ही अटलजी के स्लोगन दिखे। पार्टी ने भी अपना स्लोगन ‘अजेय भारत, अजेय भाजपा’ के बजाय ‘अजेय भारत, अटल भाजपा’ कर दिया। शक्ति केंद्र सम्मेलन के लिए बनाए सभास्थल का नाम भी अटल सभागार रखा गया था।
देश का हर चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के नेता नरेंद्र मोदी हैं और देश में हर चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाता है। राजस्थान का यह विधानसभा चुनाव भी मुख्यमंत्री का नहीं है, बल्कि भाजपा का चुनाव है। पार्टी की जीत ऐसी होनी चाहिए कि विपक्ष की धड़कन बंद हो जाए।
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विशेष पूजा की
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को जयपुर आए और एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद सीधे मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विशेष पूजा की और इसके बाद चार कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं एवं प्रबुद्ध जनों से मुलाकात की।