फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Amit Shah Jodhpur visit Gajendra Singh Shekhawat Held Meeting BJP

Rajasthan: अमित शाह के दौरे को लेकर जोधपुर पहुंचे शेखावत, तैयारियों के लेकर की बैठक, राज्यपाल से भी मिले

Sat, 03 Sep 2022 07:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 03 Sep 2022 07:59 PM IST
सार

जोधपुर में 8, 9 और 10 सितंबर तक भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक और संभाग बूथ संपर्क महाअधिवशन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए अमित शाह यहां आ रहे हैं।

विज्ञापन
Amit Shah Jodhpur visit Gajendra Singh Shekhawat Held Meeting BJP
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर जोधपुर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को जोधपुर पहुंचे। उन्होंने भाजपा के संभाग स्तरीय बूथ संपर्क महाअधिवशन और ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर स्थानीय प्रमुख पदाधिकारियों और नेताओं से तैयारियों को लेकर चर्चा की। 

विज्ञापन


बता दें कि सूर्यनगरी जोधपुर में 8, 9 और 10 सितंबर तक तीन दिवसीय भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक और संभाग बूथ संपर्क महाअधिवशन आयोजित किया जा रहा है। इस बूथ अधिवशन में 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में देशभर से मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष और कार्यसमिति के भी सदस्य मौजूद रहेंगे। दोनों ही कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को लेकर शेखावत ने आयोजन समिति से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की
विज्ञापन


बैठक में बूथ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभाग और व्यवस्था के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से पांडाल के निर्माण, मंच सज्जा, आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, पंजीयन व्यवस्था, कार्यालय व्यवस्था, स्वागत व्यवस्था, सभास्थल व्यवस्था,  पार्किंग व्यवस्था, परिसर साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवास व्यवस्था सहित अन्य की जिम्मेदारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
बैठक के बाद केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सर्किट हॉउस पहुंच कर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर मिश्र का स्वागत किया। दोनों के बीच करीब आधा घंटे तक चर्चा हुई। वहीं, शेखावत ने अपने निवास पर आमजन से मिलकर जनसुनवाई भी की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed