Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Amar Ujala Samvad Gurugram Sachin Pilot on ED Income Tax Congress Haryana Assembly Elections News in Hindi

Amar Ujala Samvad: पायलट ने कहा- ईडी, इनकम टैक्स सब कुछ करने के बाद भी कांग्रेस की संख्या दोगुनी, ये जीत ही है

Mon, 02 Sep 2024 08:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 02 Sep 2024 08:14 PM IST
सार

Amar Ujala Samvad: गुरुग्राम में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में राजस्थान के नेता सचिन पायलट ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लोकतंत्र और मतदाताओं की जागरूकता का प्रतीक बताया। उन्होंने हरियाणा की जनता के हित में कांग्रेस की नीतियों को प्रभावी बताया।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad Gurugram Sachin Pilot on ED Income Tax Congress Haryana Assembly Elections News in Hindi
अमर उजाला संवार कार्यक्रम में सचिन पायलट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को हुए अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में राजस्थान के लोकप्रिय नेता सचिन पायलट ने लोकसभा चुनाव में हार के पीछे छिपी जीत का जिक्र किया। पायलट ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लोकतंत्र के जीवंत होने और मतदाताओं के जागरूक होने का प्रमाण बताया।

विज्ञापन


विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा कि हम विपक्ष में थे। चुनाव लड़ रहे थे। नेताओं पर ईडी, इनकम टैक्स के छापे मारे। सब कुछ करने के बाद भी कांग्रेस की संख्या दोगुनी हुई है। एनडीए का आंकड़ा 294 है। विपक्ष 235 तक पहुंचा। प्री-पोल अलायंस ने जनता के बीच उम्मीद जगाने का प्रयास किया है। किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस ने उत्तर भारत में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। हरियाणा में आधी सीटें कांग्रेस जीती है। राजस्थान में भाजपा 11 सीटें हारी है। सरकार बनाना न बनाना समीकरण का खेल है। कांग्रेस का प्रचार, लीडरशिप को स्वीकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग सत्ता में हैं वो तो किसानों को आतंकवादी कहते हैं
सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पहली पार्टी है, जिसने छत्तीसगढ़ में पहली बार एमएसपी पर कानूनी गारंटी बनाने की बात कही थी। दस साल से जो शासन में हैं, जिन किसानों की आमदनी दोगुनी करनी थी, उन्हें आंदोलन क्यों करना पड़ता है?  जो लोग सत्ता में हैं वो तो किसानों को आतंकवादी कहते हैं। हरियाणा किसानों की भूमि है। जो लोग देश का पेट पालते हैं, जब तक उन्हें आर्थिक समृद्धि नहीं देंगे तब तक कोई बात नहीं। आपको दस साल मौका मिला, लेकिन आपने क्या कर लिया? 

हमारे यहां मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं
सचिन पायलट ने कहा कि हमारे नेताओं को पूरी आजादी है। हमारे यहां किसी विषय पर मतभेद हो सकते हैं। मनभेद नहीं है। आप जिनका नाम लेंगे, वह कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं। जीतेंगे तो मिलकर जीतेंगे। हमारे बहुत सारे नेता काबिल हैं। दर्जनभर नेता हैं। सबकी महत्वाकांक्षा होती है। सभी नेता, संगठन एकजुट है। 

गरीब-अमीर की खाई को दूर करने के लिए पैस आवंटित करना होगा
सचिन पायलट ने कहा कि हमारे यहां जब प्रोग्राम बनाते हैं और पता ही नहीं कि किस तबके के कितने लोग हैं तो आप कैसे उनका भला करेंगे। पिछले 12-13 साल में गरीब-अमीर की खाई बढ़ गई है। खाई को दूर करने के लिए पैसा आवंटित करना होगा। नीति बनानी होगी। यदि आंकड़े नहीं होंगे तो नीति कैसे बनेगी। जातीय जनगणना होगी तो आंकडे़ सामने आएंगे। हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। जो लोग पिछड़े हैं, जब तक वे मुख्य धारा में नहीं आएंगे, हम आगे कैसे बढ़ेंगे। 


मैंने शुरू भी पार्टी में किया है अंत भी यहीं पर करूंगा
सचिन पायलट ने कहा कि राजनीति में रुठना इश्यू बेस्ड होता है। मैं व्यक्ति विशेष से रूठा था। मेरे नेता ने मेरी बात मानी। इस बार हम 72 जीतकर आए हैं। हमारे कहने पर काम हुआ और पार्टी को लाभ मिला। पेपर लीक, कार्यकर्ताओं को सम्मान न देने की बात करता हूं तो पार्टी को लाभ मिलता है। अन्य लोगों की बात करें तो कोई शुरुआत कहीं करता है और कहीं अंत करता है। मैंने शुरू भी पार्टी में किया है। अंत भी यहीं पर करूंगा। मैं 46 साल का हूं। बहुत कुछ मिला है। पद-पोस्ट वाले बहुत लोग हैं। 70-72 मंत्री हैं, लेकिन आप 25 का नाम बता दीजिए। जो लोग मेहनत करते हैं और मन जीतने का काम करते हैं, उन्हें लोग याद रखते हैं। पब्लिक ताकत होती है। कुर्सी-पद तो आते चले जाते हैं।

जब से राहुल नेता प्रतिपक्ष बने हैं, सरकार हिली हुई है
पायलट ने कहा कि आप निराशावादी बात न करें। 2014 और 2019 के हालात सरहद पर थे, उन पर चुनाव हुए थे। लोग समझ गए कि भाषण ही भाषण है। कुछ होने वाला नहीं है। हर सीट पर मार्जिन घटा है। वोट प्रतिशत बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में सात सांसद जीतकर आए हैं। उत्तर भारत में हम मजबूत बन रहे हैं। हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस सरकार बनाने वाली है। 2024 के चुनावों के बाद लोगों की मानसिकता बदली है। जब से राहुल नेता प्रतिपक्ष बने हैं, उससे सरकार भी हिली हुई है। चेहरे की रौनक अब उतर गई है। यह सशक्त विपक्ष है, उन्हें जवाब देना होगा। तीन-चार विधेयक वापस लेने पड़े। देश ने चुनकर भेजा है। जिन राज्यों में हम कमजोर हैं, वहां ताकतवर बनकर उभरेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed