फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan There was ruckus in Khairthal over buffalo theft Panch-Patels of many villages warned road blockade

Rajasthan: खैरथल में भैंसा चोरी पर मचा बवाल, कई गांवों के पंच-पटेलों ने दे डाली चक्काजाम की चेतावनी

Tue, 14 Jan 2025 05:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खैरथल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खैरथल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 05:47 PM IST
सार

भैंसा चोरी होने के बाद लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब 11 गांवों के पंच-पटेलों ने आगामी 18 जनवरी को चक्काजाम करने की चेतावनी दे डाली है।

विज्ञापन
Rajasthan There was ruckus in Khairthal over buffalo theft Panch-Patels of many villages warned road blockade
भैंसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खैरथल जिले के कोटकासिम थाना अंतर्गत जकोपुर गांव में एक भैंसा प्रशासन के लिए मुसीबत बन गया। गांव से एक भैंसा चोरी हो गया और इसके खिलाफ 11 गांव के लोग लामबंद होकर तहसील कार्यालय जा पहुंचे और घेराव कर डाला। इससे पहले भैंसा चोरी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवा दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की। भैंसा चोरी होने से लोगों में भारी गुस्सा है और 11 गांवों के पंच-पटेलों ने चक्काजाम की चेतावनी भी दे डाली।

विज्ञापन


भैंसा चोरी होने के बाद लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब 11 गांवों के पंच-पटेलों ने 18 जनवरी को चक्काजाम करने की चेतावनी दे डाली। कोटकासिम थाना क्षेत्र के गांव जकोपुर में गत आठ जनवरी को भैंसा चोरी होने के बाद लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते सोमवार को जकोपुर गांव में करीब 11 गांव के पंच-पटेलों की पंचायत में ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर विरोध जताया।
विज्ञापन




वहीं सर्वसम्मति से लामबंद होकर कोटकासिम तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां पर एकत्रित ग्रामीणों ने तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है कि गत आठ जनवरी की रात को करीब साढ़े 10 बजे दो व्यक्ति जकोपुर गांव में एक घर के सामने बैठे हुए भैंसे को चोरी कर ले गए, जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। चोरी की घटना को लेकर गत 11 जनवरी को पांच गांव के ग्रामीणों ने कोटकासिम पुलिस थाने में चोरी की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर विरोध जताया था। थानाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि कोटकासिम पुलिस की तरफ से कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस के ढीले रवैये के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

18 जनवरी को चक्काजाम करने की चेतावनी
वहीं, घटना का खुलासा नहीं होने पर 18 जनवरी को चक्काजाम करने की चेतावनी दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इससे पहले भी करीब पांच से छह भैंसे और गाय चोरी हो चुकी हैं, जिसकी शिकायत पुलिस थाने में दी जा चुकी है। लेकिन पुलिस ने उन शिकायतों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।


कोटकासिम तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। गांव से चोरी हुए भैंसे को बरामद करने की मांग की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध पिकअप-गाड़ी को भी जब्त किया है और एक व्यक्ति को डिटेन किया है। पुलिस की टीमें चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed