फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan News: social organizations including Indian Army engaged in cleaning in Alwar

Rajasthan: पीएम मोदी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान शुरू, अलवर में भारतीय सेना सहित सामाजिक संगठन सफाई में जुटे

Sun, 01 Oct 2023 11:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 11:00 AM IST
सार

Rajasthan News: पीएम मोदी के आह्वान पर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। राजस्थान के अलवर में सामाजिक संगठन और भारतीय सेना स्वच्छता अभियान में सहयोग दे रही है।

विज्ञापन
Rajasthan News: social organizations including Indian Army engaged in cleaning in Alwar
अलवर शहर में सामाजिक संगठन और भारतीय सेना कर रही स्वच्छता के लिए श्रमदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 1 अक्तूबर को गांधी जयंती से एक दिन पहले पूरे देश में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। जिसमें भारतीय सेना सहित सामाजिक संगठन स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं और पूरे देश को साफ और स्वच्छ करने संकल्प ले रहे हैं।
विज्ञापन


अलवर की इटाराणा छावनी के ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह ने बताया कि आज (रविवार) अलवर शहर के कंपनी बाग, नांगली सर्किल और गौरव पथ पर यह सफाई अभियान किया जा रहा है और हिंदुस्तानी सेना इस स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही है । हिंदुस्तानी सेना द्वारा पूरे देश में पार्क स्मारक और ऐतिहासिक स्थलों की सफाई की जा रही है। इस सफाई अभियान में जहां सेना का भी सहयोग है। वहीं, आमजन का भी पूरा सहयोग है। अलवर में स्थित सेना के 1000 सैनिक और 400 सिविलियन  इस सफाई अभियान से जुड़े हुए हैं । उन्होंने बताया कि इस में पब्लिक का भी पूरा योगदान है और उन्होंने आह्वान किया कि अलवर शहर को स्वच्छ रखना है तो अलवर शहर वासियों की जिम्मेदारी होगी और यह बहुत चैलेंजिंग काम है। यह गांधी जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  सेना का जो मोटिव दिया गया है यह बहुत बढ़िया है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि घरों, गली और मोहल्लों को स्वच्छ रखें। जिससे देश पूरी तरह स्वच्छ रहे।
विज्ञापन

 
पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जो बहुत अच्छा है। आजादी के बाद से यह पहला स्वच्छता अभियान है जिसमें भारतीय सेना, रोटरी क्लब सहित सभी सामाजिक संगठन इसमें सहयोग निभा रहे हैं और रोटरी क्लब के कार्यकर्ता और उनके परिवार भी इस अभियान में सक्रिय काम कर रहे हैं। आज नांगली सर्किल, गौरव पथ और कंपनी बाग में सफाई अभियान किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने घर आंगन की सफाई करते हैं इस तरह से साफ सफाई अपने शहर की रखें, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को अलवर शहर स्वच्छ दिखाई दे और जब शहर स्वच्छ रहेगा तो अलवर वासी स्वस्थ भी रहेंगे। तभी अभियान सार्थक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उन लोगों से भी आह्नान किया कि जो कोई भी व्यक्ति कुछ खाकर सड़कों पर पटक देता है या स्वच्छता अभियान को हानि पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि कुछ भी खा उसे डस्टबिन में डालें। सड़कों पर बीच में ना फेंके। रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंहल ने बताया कि रोटरी क्लब सामुदायिक सेवा के लिए जाना जाता है और हर जगह सेवा के कामों को तलाश करता है। उन्होंने बताया कि इटाराना छावनी में जाकर वहां की महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया। उसके बाद इनसे संपर्क हुए फिर महिलाओं के साथ वहां रक्षाबंधन बंधन का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान यह बात सामने आई की अलवर शहर की सफाई का कार्य भी होना चाहिए, तभी सेना ने इस गंदगी को अपने दुश्मन के रूप में माना और गंदगी को खत्म करने के लिए आज प्रधानमंत्री और भारतीय सेना के आह्वान पर यहां सैनिक काम कर रहे हैं, सफाई स्वच्छता अभियान चला रहे हैं और श्रमदान कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed