फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan News: A bus full of wedding guests going from Alwar to Agra overturned, five died

Rajasthan News: अलवर से आगरा जा रही बारात की गाड़ी हादसे का शिकार, दूल्हे के मामा और भाई समेत पांच की मौत

Sat, 08 Mar 2025 08:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 08 Mar 2025 08:24 PM IST
सार

हादसा कुम्हेर के पास आरटीओ ऑफिस के पास तब हुआ, जब गाड़ी के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। चालक ने गाड़ी संभालने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी पलटकर गड्ढे में गिर गई। मृतकों में दूल्हे के मामा समय सिंह, ममेरे भाई देवेंद्र, सरवन सिंह, गिरवर सिंह और बन्धु दास शामिल हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: A bus full of wedding guests going from Alwar to Agra overturned, five died
घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर से आगरा जा रही बारात की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बारातियों से भरी गाड़ी रास्ते में बेकाबू होकर पलट गई। पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। गाड़ी पलट कर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमे दूल्हे के भाई और मामा भी शामिल थे। इस हादसे में चार जने घायल भी हुए हैं। इस हादसे के शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार गाड़ी आगरा जा रही थी। तभी कुम्हेर से पहले आरटीओ ऑफिस के पास गाड़ी के सामने एक कुत्ता आ गया। इस कुत्ते के चक्कर में गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई और एक गड्डे में जा गिरी। यह गाड़ी करीब 15 मिनट से अधिक समय तक गड्डे में ही पड़ी रही। हादसे की जानकारी के बाद लोग मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद क्रेन की सहायता से गाड़ी को गड्ढे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


दरअसल अलवर मुंडपुरी से नरेश नामक युवक की यह बारात आगरा जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। इस हादसे में दूल्हे के मामा समय सिंह, ममेरे भाई देवेंद्र, सरवन सिंह, गिरवर सिंह और बन्धु दास की मौत हो गई। समय सिंह नरेश का मामा था और अलवर में निजी स्कूल में काम करता था। समय सिंह की पांच बेटियां तथा एक बेटा है, जबकि ममेरे भाई के एक बेटा और एक बेटी है। चार बहनों का इकलौता भाई था और अलवर में निजी कंपनी में काम करता था। इस मामले की सूचना मिलने के बाद थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जबकि शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed