फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan By-election: Congress's show of strength in Ramgarh by-election

Ramgarh By-election: रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सचिन पायलट ने आर्यन जुबेर के लिए की जनसभा

Sun, 10 Nov 2024 06:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 10 Nov 2024 06:28 PM IST
सार

रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस के प्रचार अभियान में जोरदार समर्थन मिला, जहां सचिन पायलट ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबेर की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि सभी जाति-धर्म के लोग एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan By-election: Congress's show of strength in Ramgarh by-election
रामगढ़ उप चुनाव के लिए जनसभा करने पहुंच सचिन पायलट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगढ़ उप चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट भी रामगढ़ पहुंचे। रामगढ़ फाटक के पास उनकी जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली के अलावा विधायक ललित यादव और डीप चंद खेरिया सहीत अनेक नेता भी मंच पर मौजूद थे। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोग भी सचिन को सुनने आये थे, जिनमें सभी जाति समुदाय के लोग शामिल थे। जनसभा में बोलते हुए सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा रामगढ़ में यह बात तय है कि आर्यन यहां से चुनाव जीत रहे हैं। हेलीकॉप्टर से जनसभा में पहुंचे सचिन ने कहा कि रामगढ़ में सभी जाति धर्म के लोग एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी और आर्यन जुबेर की जीत दर्ज कराएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मीडिया बातचीत में बताया कि आर्यन जुबेर खान भारी बहुमत से रामगढ़ चुनाव में जीतने वाले हैं। पार्टी ने नोजवान लड़के पर विश्वाश जताया है और वह पार्टी की उम्मीदों को जरूर पूरा करेंगे। सचिन पायलट ने कहा कि स्वर्गीय जुबेर खान का रामगढ़ के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके सभी जाति के लोगों के साथ अच्छे संबंध भी थे। यहां के मतदाता जुबेर के कार्यों को हमेशा याद रखेंगे और आर्यन को जीताकर जुबेर जी को श्रद्धांजलि अवश्य देंगे। आर्यन की जीत ही जुबेर खान को सही श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कॉलेज और स्कूलों को भगवा रंग से रंगने के सवाल पर कहा कि शिक्षा में किसी तरह की राजनीति नहीं करनी चाइए। यहां भाजपा के लोग अपनी विचारधारा सभी लोगों पर थोपने का काम कर रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है। शिक्षा के साथ ऐसा भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने आखिर में मेवात विकास बोर्ड के बारे में पूछे जाने पर इतना ही कहा कि आर्यन जुबेर खान चुनाव जीतकर हर हालत में विधानसभा पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed