फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan 2026 latest news alwar nagar nigam result update today

अलवर नगर निगम चुनाव परिणाम : किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं; निर्दलीयों के भरोसे कांग्रेस और बीजेपी

Mon, 14 Sep 2026 04:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 14 Sep 2026 04:27 PM IST
सार

नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 28 वार्डों में जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस को 23 वार्डों में सफलता मिली है। बहुजन समाज पार्टी ने एक वार्ड जीता है। अन्य प्रत्याशियों ने 13 वार्डों में जीत दर्ज की है। ऐसे में अलवर नगर निगम में किसी एक पार्टी का बोर्ड बनते नहीं दिख रहा है। यहां पर निर्दलीयों की भूमिका अहम रहने वाली है। 

विज्ञापन
Rajasthan  2026 latest news alwar nagar nigam result update today
अलवर नगर निगम चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

अलवर नगर निगम के सभी 65 वार्डों के परिणाम आ गए हैं। कुल 65 वार्डों में से भाजपा ने 28 वार्डों में जीत हासिल की है। कांग्रेस को 23 वार्डों में सफलता मिली है। बहुजन समाज पार्टी ने एक वार्ड जीता है। अन्य प्रत्याशियों ने 13 वार्डों में जीत दर्ज की है। अलवर नगर निगम क्षेत्र में कुल 65.72 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव मैदान में 344 प्रत्याशी थे। भाजपा और कांग्रेस ने सभी वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे थे। निर्दलीय और अन्य प्रत्याशियों की संख्या 215 रही। नगर निगम क्षेत्र में 2 लाख 68 हजार 292 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 1 लाख 76 हजार 402 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए थे।

पहले चरण में अलवर जिले के पांच निकायों के 165 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। दूसरे चरण में सात निकायों के 183 वार्डों में मतदाताओं ने वोट डाले। अलवर नगर निगम के वार्ड 7 से भाजपा की सुमन लता अग्रवाल विजयी हुई हैं। वार्ड 49 से भाजपा प्रत्याशी अजय पूनिया ने सबसे ज्यादा 1600 वोटों से जीत दर्ज की है। वार्ड 48 से भाजपा की नेहा भी चुनाव जीत गई हैं। वार्ड 36 से भाजपा प्रत्याशी अपूर्णा ने जीत हासिल की है। वार्ड 29 से भाजपा ने 53 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है, जबकि वार्ड 16 में भी भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए हैं। वार्ड 46 में निर्दलीय प्रत्याशी शौकत 61 वोटों से जीते। कांग्रेस की सरोज ने वार्ड 45 से जीत हासिल की, वहीं वार्ड 50 में भी कांग्रेस को सफलता मिली। कांग्रेस प्रत्याशियों ने वार्ड 12, 13 और 17 में भी जीत दर्ज की। वार्ड 5 में कांग्रेस प्रत्याशी केशव ने चुनाव जीता।

विज्ञापन


अलवर नगर निगम के चुनाव परिणाम                   

  •  1 वार्ड से निर्दलीय राशिद की जीत 
  • 2 वार्ड  से भाजपा विष्णु की जीत 
  • 3 वार्ड  से निर्दलीय मदन राठौड़ की जीत 
  • 4 से कांग्रेस की ज्योति की जीत 
  • 5 से कांग्रेस के केशव की जीत 
  • 6 से कांग्रेस में मुकेश सारवान की जीत 
  • 7 से भाजपा की सुमन लता की जीत 
  • 8 से निर्दलीय गणेश की जीत 
  • 9 से निर्दलीय लव कुमार की जीत 
  • 10 से बीजेपी कविता सोलंकी की जीत 
  • 11 से बीजेपी  देवेंद्र रसगनिया की जीत 
  • 12 कांग्रेस नारायण साई वाल की जीत
  • 13 में कांग्रेस शारदा देवी की जीत 
  • 14 से भाजपा के रामानुज की जीत 
  • 15 से कांग्रेस की पुष्पा खटीक की जीत 
  • 16 भाजपा के गोविंद कुकरेजा की जीत 
  • 17 से कांग्रेस की सुरभि की जीत
  • 18 वार्ड से भाजपा केअनिल चौधरी की जीत 
  • 19 से भाजपा के मनीष कुमार की जीत 
  • 20 भाजपा बीना गुर्जर की जीत 
  • 21 से भाजपा किरण नागर की जीत
  • 22 से निर्दलीय कुलदीप की जीत 
  • 23 से कांग्रेस के रवि कपूर की जीत
  • 24 से भाजपा की  पुष्पा कुमारी
  • 25 से भाजपा के कमलेश यादव
  • वार्ड 26 भाजपा के किरण  कुमार जीते 
  • वार्ड 27 भाजपा निर्दलीय सुनील यादव जीते
  • वार्ड 28 से कांग्रेस रितेश कुमार जीते 
  • वार्ड 29 भाजपा सुमन मीणा जीतीं
  • वार्ड 30 से निर्दलीय सुनील यादव
  • वार्ड 31 कांग्रेस पवन कुमार 
  • वार्ड 32 निर्दलीय चंद्रकांत 
  • वार्ड 33 कांग्रेस दीनदयाल
  • वार्ड 34 कांग्रेस ममता सैनी 
  • वार्ड 35 बीजेपी दीपचंद 
  • वार्ड 36 से बीजेपी अपूर्वा शर्मा 
  • वार्ड 37 से कांग्रेस से सुनीता 
  • वार्ड 38 भाजपा श्याम सुंदर 
  • वार्ड 39 कांग्रेस की कमलेश जीत 
  • वार्ड 40 निर्दलीय..... अनीता की जीत 
  • वार्ड 41 बीजेपी के लक्ष्मण सिंह जीते
  • वार्ड 42 से बसपा सुमित वर्मा 
  • वार्ड 43 से बीजेपी जगदीश अटल 
  • वार्ड 44 से कांग्रेस मूर्ति देवी
  • वार्ड 45 कांग्रेस सरोज सैनी 
  • वार्ड 46 निर्दलीय शौकत अली जीते
  • वार्ड 47 से निर्दलीय शीला देवी 
  • वार्ड 48 से भाजपा नेहा मनचंदा 
  • वार्ड 49 से बीजेपी अजय पूनिया
  •  वार्ड 50 से कांग्रेस रजनी सैनी
  • वार्ड 51 कांग्रेस प्रकाश सैनी 
  • वार्ड.52.कांग्रेस सुदर्शन अरोड़ा 
  • वार्ड.53 से कांग्रेस के टीकम 
  • वार्ड 54  से कांग्रेस की  भावना सोमवंशी 
  • वार्ड 55 से निर्दलीय. पूजा 
  • वार्ड 56 से भाजपा की  हेतराम यादव 
  • वार्ड 57 से  कांग्रेस की  प्रतिभा भारद्वाज 
  • वार्ड 58 से  भाजपा से मीनू बाघला 
  • वार्ड 59 से  कांग्रेस के  श्रद्धा खंडेलवाल 
  • वार्ड .60 से  भाजपा के  पूरन सैनी 
  • वार्ड 61 से भाजपा की सुनीता 
  • वार्ड .62 से  निर्दलीय की. मीनाक्षी सोनी 
  • वार्ड .63 से  निर्दलीय धारा सिंह 
  • वार्ड. .64 से  भाजपा  सोनू चौधरी 
  • वार्ड .65 से  भाजपा अमन गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed