{"_id":"664d8f3fc65cbb29d8067f5f","slug":"pm-modi-wife-jashodaben-reached-alwar-and-had-darshan-of-jagganath-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: अलवर पहुंची पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन, भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: अलवर पहुंची पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन, भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा अर्चना
Wed, 22 May 2024 11:52 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 22 May 2024 11:52 AM IST
सार
Rajasthan News: पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन मंगलवार रात को अलवर पहुंचीं। जहां आज सुबह उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने जिले के अन्य मंदिरों में दर्शन किए। वहीं अलवर में सबसे बड़े मेले के आयोजन में शामिल होने के लिए भी जशोदाबेन को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
पूजा करती जशोदाबेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने अलवर पहुंच जग्गननाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वे सीधे कार से भूरासिद्ध मंदिर के दर्शन करने लिए रवाना हो गई। यहां से वह सीधे शालीमार स्थित अपने परिचित के घर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
जिसके बाद शाम 7:30 बजे बिलखा रिजॉर्ट कटी घाटी के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगी। अधिक जानकारी देते हुए जगन्नाथ मंदिर के महंत पंडित धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जशोदाबेन देश में अमन शांति सद्भावना के लिए पूरे देश के मंदिरों में पूजा अर्चना कर रही है। मंदिर में जशोदाबेन का स्वागत सत्कार कर उपरना उठाया गया।
विज्ञापन
उन्हें भेट स्वरूप तुलसी का पौधा दिया गया। जगन्नाथ मंदिर में यशोदा बहन ने पूजा अर्चना की देश में सुख शांति समृद्धि की कामना की, जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने उन्हें आगामी आषाढ़ में आयोजित होने वाले जगन्नाथ मेले का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन