{"_id":"66f1687f7924edbf790445d3","slug":"people-came-out-on-the-streets-over-water-problem-in-alwar-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे लोग, वार्ड 15 में रास्ता किया जाम; जमकर लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे लोग, वार्ड 15 में रास्ता किया जाम; जमकर लगाए नारे
Mon, 23 Sep 2024 06:40 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 23 Sep 2024 06:40 PM IST
सार
Alwar: अलवर के वार्ड 15 में पानी की समस्या को लेकर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि नेता लोग ढोल बजाकर वोट मांगने आ जाते हैं, लेकिन पानी के लिए लोगों की कोई नहीं सुनता।
विज्ञापन
लोगों ने किया सड़क जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के वार्ड नंबर 15 श्योलालपुरा के लोगों ने भगत सिंह चौराहे पर जाम लगा दिया। स्थानीय महिला इंद्रा ने बताया कि नेता लोग ढोल बजाकर वोट मांगने आ जाते हैं, लेकिन पानी के लिए लोगों की कोई नहीं सुनता।
विज्ञापन
उक्त महिला ने कहा कि हम गरीबों को पानी कहां से मिलेगा। हम इनके घर कोठियों पर जाते हैं तो यह हमारी समस्या नहीं सुनते है। हम इनको कैसे समझाएं कैसे बताएं गरीब जनता भूखी प्यासी पानी के लिए तरस रही है। यह एसी कमरों में गद्दों पर सोते रहते हैं। यहां करीब 1 साल से पानी की समस्या बनी हुई है। चार-पांच दिन में एक बार पानी आता है वो भी गंदा पानी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने बताया कि पहले तो पानी बोरिंग का आ जाता था, अब सिर पर रखकर दूर से पानी लाना पड़ता है। नेताओं के यहां तो कुंडा बना हुआ है, जिसमें अच्छा-अच्छा पानी आता है। हम वन मंत्री के घर पर गए, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। इसके बाद विकलांग सुंदरलाल ने बताया यहां पर जो प्राइवेट हॉस्पिटल है, उनमें राइजिंग लाइन से कनेक्शन दे दिए हैं, जहां रात को पानी की सप्लाई दी जाती है। हमको चार-पांच दिन में एक बार भी पानी नहीं मिलता। मैं खुद रिक्शा चलाकर जाट बोर्डिंग के सामने से पानी भर कर लाता हूं।
उसने बताया कि मंत्री संजय शर्मा हमारे पड़ोसी भी है, लेकिन हमारे लोगों की सुनवाई नहीं करते। फोन करने पर फोन स्विच ऑफ मिलता है। वहीं अधिकारी भी फोन स्विच ऑफ रखते हैं। कच्ची बस्ती के लोग आखिर कहां जाएं और किसे कहे। दो-चार दिन में जो पानी आता है, वह बिल्कुल गंदा है। हर विधायक हमारे पड़ोसी हैं पर गरीब जनता की कोई नहीं सुनता।