{"_id":"64a6f3cd28f71d9760013c78","slug":"minister-tikaram-julie-says-on-water-hyacinth-case-in-barah-beer-river-of-alwar-bjp-means-very-false-party-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: बारह बीयर नदी में जलकुंभी पर गरमाई सियासत, मंत्री टीकाराम जूली बोले- बीजेपी यानी बहुत झूठी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: बारह बीयर नदी में जलकुंभी पर गरमाई सियासत, मंत्री टीकाराम जूली बोले- बीजेपी यानी बहुत झूठी पार्टी
Thu, 06 Jul 2023 10:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Jul 2023 10:33 PM IST
सार
Alwar News: राजस्थान में अलवर जिले की बारह बीयर नदी में जलकुंभी पर सियासत गरमा गई है। मंत्री टीकाराम जूली ने कहा, शहर बीजेपी विधायक जलकुंभी हटवाने नहीं, बल्कि अपनी सियासत चमकाने गए थे। उन्होंने कहा, बीजेपी यानी बहुत झूठी पार्टी।
विज्ञापन
मंत्री टीकाराम जूली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर की बारह बीयर नदी पर जलकुंभी मामले को लेकर बीजेपी विधायक द्वारा किए गए आंदोलन को प्रोपगंडा बताया है। उन्होंने कहा कि वह कोई जलकुंभी हटवाने नहीं गए थे, सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए गए थे।
विज्ञापन
गुरुवार को अलवर में पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि हमारी पिछली सरकार में भी 4.5 करोड रुपये जलकुंभी हटाने के काम पर खर्च हुए थे। इस साल भी दो करोड़ रुपये की राशि खर्च हो रही है। मेरे कार्यकाल में ही भरतपुर जाने वाले पानी का हिस्से के हिसाब से उसका लेवल कराया गया। अब जयसमंद में पानी जाता है। नदी में छंटाई करवाकर जलकुंभी के लेवल को नीचे कराया गया है। इससे भरपूर पानी की आवक हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अगस्त के बाद जयसमंद बांध में भी पानी आएगा और अलवर शहर में पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी। क्योंकि 20 ट्यूबेल पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
बीजेपी ने ईआरसीपी को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की - टीकाराम जूली
मंत्री जूली ने कहा कि अलवर शहर में नगर परिषद, अलवर शहर विधायक, सांसद सब बीजेपी के हैं। लेकिन बीजेपी विधायक नेता सारे आरोप हम पर डालते हैं। उन्होंने कहा कि 25 के 25 सांसद बीजेपी के राजस्थान में हैं, लेकिन ईआरसीपी को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। खुद मुख्यमंत्री ही ईआरसीपी को लेकर अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले बजट में 10 हजार करोड़ रुपये सीएम गहलोत ने दिए थे। इसमें से 9600 करोड़ रुपए खर्च कर चुके हैं। इस साल 13000 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
विज्ञापन
अगर सरकार जनता को राहत देती है, तो हम इसी तरह रेवड़ी बांटते रहेंगे - जूली
मंत्री टीकाराम जूली ने बताया कि कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी को राहत दी है। राहत के सवाल पर बीजेपी वाले कहते हैं कि रेवड़ी बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जनता को राहत देती है, तो हम इसी तरह रेवड़ी बांटते रहेंगे। बीजेपी को कांग्रेस सरकार की योजनाओं से जलन हो रही है। क्योंकि अभी सर्वे कराया गया है। जिसमें कांग्रेस आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत रही है।
बीजेपी यानी बहुत झूठी पार्टी - जूली
मंत्री टीकाराम जूली ने कहा- बीजेपी वाले हिंदू-मुस्लिम करते हैं। अब इनका वह नारा भी नहीं चल रहा। उन्होंने कहा बीजेपी यानी बहुत झूठी पार्टी है। अलवर की प्राथमिकताओं में अलवर संभाग बनाए जाने की हमारी मांग प्रमुख है।