{"_id":"679638a487e1540de10b01e7","slug":"mini-marathon-race-organized-in-bibirani-alwar-news-c-1-1-noi1339-2561699-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: मंत्री भूपेंद्र यादव ने खैरथल तिजारा में किया विकास कार्यों का लोकार्पण, मिनी मैराथन को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: मंत्री भूपेंद्र यादव ने खैरथल तिजारा में किया विकास कार्यों का लोकार्पण, मिनी मैराथन को दिखाई हरी झंडी
Sun, 26 Jan 2025 07:26 PM IST
अलवर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 07:26 PM IST
सार
केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बीबीरानी कस्बे में मिनी मैराथन दौड़ की शुरुआत की, जिसमें हजारों छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने 4.40 करोड़ रुपये की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 25 लाख रुपये की लागत से बने बीबीरानी राजकीय महाविद्यालय के स्टेडियम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विकास कार्यों का शुभारंभ करते मंत्री भूपेंद्र यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को खैरथल-तिजारा जिले के बीबीरानी कस्बे में मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। इस दौड़ में हजारों की संख्या में स्कूल के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने 4 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। वहीं, 25 लाख रुपये की लागत से बने राजकीय महाविद्यालय, बीबीरानी में स्टेडियम का लोकार्पण किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा, “मुझे खुशी है कि जिले में आयोजित अलवर सांसद खेल उत्सव में बच्चों ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इन प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल में भी जिले के 10 मैदानों में करीब 20,000 बच्चे खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, रस्साकसी सहित अन्य खेलों में उभरकर आए। मैं इन सभी बच्चों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।”
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, “दुनिया का मंत्र है, ‘जो फिट है, वह हिट है,’ इसलिए फिट रहने के लिए सभी को खेलना चाहिए। अलवर में 9 फरवरी को सबसे बड़ी प्रतियोगिता, टाइगर मैराथन दौड़ आयोजित की जा रही है। यह दौड़ प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित होगी – 18 से 29 वर्ष, 29 से 39 वर्ष, 39 से 50 वर्ष और 50 से 60 वर्ष। इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 2 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही दूसरे से छठे स्थान तक के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।”
भूपेंद्र यादव ने कहा, “खैरथल जिले में बड़ी संभावनाएं हैं। यहां एक ओर जिले की सबसे बड़ी मंडी है, तो दूसरी ओर इंडस्ट्रीज एरिया है। तिजारा में सबसे बड़ा जैन मंदिर स्थित है, तो भिवाड़ी में बाबा मोहन राम और बीबीरानी जैसे पुण्य स्थलों का यह क्षेत्र हिस्सा है।” मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री ने खैरथल-तिजारा जिले को बरकरार रखा और इसे ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) योजना में शामिल कर एक बड़ी सौगात दी है।” केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि जिले के संपूर्ण विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कॉलेज और स्टेडियम को पूर्ण रूप में बनाने का आश्वासन भी दिया।