फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Chief Minister Bhajan Lal raised the issue of ERCP during the nomination rally in Ramgarh

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल पहुंचे रामगढ़, नामांकन रैली में ERCP का मुद्दा उठाया…पेपर लीक मामले पर भी बोले

Thu, 24 Oct 2024 08:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 24 Oct 2024 08:16 PM IST
सार

Rajasthan: रामगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, उसमें से 50 फीसदी वादे मात्र 10 माह में पूरे कर दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Chief Minister Bhajan Lal raised the issue of ERCP during the nomination rally in Ramgarh
सीएम भजनलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजन लाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब भी कोई चुनाव आता है ये लोग झूठ और अफवाह फैलाने का काम करते है, लेकिन अब जनता इनको पूरी तरह से जान चुकी है और समझ भी चुकी है। रामगढ़ में नामांकन रैली में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ईआरसीपी के मुद्दे पर ये लोग हमेशा झूठ बोलते रहे है, लेकिन इस योजना का पानी नहीं ला पाए। अब भाजपा सरकार ईआरसीपी का पानी लेकर आ रही है तो ये लोग झूठ बोलने पर उतर आए है। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी में पन्द्रह जिलों को पानी मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पानी न केवल पीने के लिए होगा बल्कि उद्योग और खेती के लिए भी होगा। किसान धरती का सीना फाड़ कर अन्न उगाता है और हमारा पेट भरता है, लेकिन ईआरसीपी का पानी मिलने के बाद उसे पानी की कोई कमी नहीं आएगी और वह धरती का सीना चीर कर सोना उगाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उन्हें यहां अभी एक कागज दिया गया, जबकि उनको पहले से पता है कि यह भी जमीन में घोटाला किया गया है। वे कागज निकलवा रहे है और इस मामले में भी जल्द कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके राज में रोज पेपर लीक होते थे, लेकिन अब एक भी पेपर लीक हुआ हो तो जनता बता दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेवात साइबर क्राइम के लिये कुख्यात था। कितने ही लोग ठगे गए। ओएलएक्स पर तो इस ठगों ने धूम मचाई हुई थी, लेकिन जब से सरकार सख्त हुई है तब से गांव-गांव में पंचायत हो रही है और लोग ठगी के इस व्यवसाय से तौबा कर रहे हैं या भाग रहे है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश दोनों आगे बढ़ रहा है और जल्दी ही विकसित भारत का सपना भी पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed