फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: Posing in Fluent English, Luxury Cars and Expensive Suits- Fraudsters Dupe Youths of 10 Lakh and Flee

Alwar News: फर्राटेदार अंग्रेजी, महंगे सूट-बूट और लग्जरी गाड़ी दिखाकर रचा फर्जीवाड़ा, 10 लाख की ठगी करके फरार

Wed, 28 May 2025 03:03 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 03:03 PM IST
सार

नौकरी और ट्रेनिंग दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले में पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित के पिता ने बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे को पहले नौकरी दी और फिर उसके नाम पर लाखों की ठगी करके फरार हो गए।

विज्ञापन
Alwar: Posing in Fluent English, Luxury Cars and Expensive Suits- Fraudsters Dupe Youths of 10 Lakh and Flee
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में नौकरी और ट्रेनिंग दिलाने के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर 10 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने किराए की लग्जरी कार, महंगे सूट-बूट और धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलकर लोगों को अपने जाल में फंसाया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना, अलवर में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


लक्ष्मणगढ़ के निजाम नगर निवासी बने सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे हरिओम को Easy to Find Provide Service Pvt. Ltd. नाम की एक फर्जी कंपनी में दौसा निवासी मयंक भावुका और पूजा सैनी ने 12 हजार 500 रुपये के मासिक वेतन पर नियुक्त किया था, यह कथित कंपनी अलवर के वंडर मॉल के पास संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur: गर्ल्स हॉस्टल में मिला डॉक्टर का शव, मार्च में ही पूरी की थी MBBS, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिओम को कंपनी में नियुक्त करने के बाद आरोपियों ने उसी के जरिए अन्य युवाओं को नौकरी का झांसा देकर उनसे कुल 7 लाख 25 हजार रुपये वसूल लिए। इनमें से 2,63,250 रुपये ऑनलाइन और 4,61,750 रुपये नकद लिए गए। इसके अलावा हरिओम की सितंबर 2024 की सैलरी भी नहीं दी गई, जब उसने वेतन मांगा तो पहले बहाने बनाए गए और फिर उसे धमकी तक दी गई।


हरिओम का कहना है कि आरोपियों ने पूरी रकम उसकी पहचान और नाम का इस्तेमाल कर लोगों से वसूली, जिससे अब वह भी मानसिक तनाव में है। ठगी करने वाले आरोपी किराए की लग्जरी कारों में चलते और महंगे सूट-बूट पहनकर फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते थे, जिससे लोग उन्हें बड़ी कंपनी के प्रतिनिधि समझ बैठते थे। जब पीड़ित ने पूजा सैनी से जवाब मांगा तो उसने 23 अक्टूबर 2024 को एक शपथ पत्र पर लिखकर अपनी गलती मानी, लेकिन इसके बाद दोनों आरोपी ऑफिस बंद करके फरार हो गए।

पीड़ित बने सिंह ने पहले 9 मई और फिर 26 मई को कोतवाली थाना, अलवर में रिपोर्ट दी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed