{"_id":"63faee6945fb2591420d1c45","slug":"border-armed-forces-inspector-and-daughter-killed-in-delhi-mumbai-expressway-accident-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे में हादसा, सीमा सशस्त्र बल के जवान और बेटी की मौत, पत्नी समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे में हादसा, सीमा सशस्त्र बल के जवान और बेटी की मौत, पत्नी समेत तीन घायल
Sun, 26 Feb 2023 11:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:00 AM IST
सार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे नियम का उल्लंघन कर गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने कार को मार दी। हादसे में सीमा सशस्त्र बल में इंस्पेक्टर और उसकी पुत्री की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को शुरू हुए अभी एक माह भी नहीं बीता और हाईवे पर नियमों का उल्लंघन भी शुरू हो गया है। इसी अनदेखी का शिकार सीमा सशस्त्र बल के जवान का परिवार हो गया। गलत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने जवान की कार का टक्कर मार दी। हादसे में इंस्पेक्टर जसवंत सिंह और उनकी पुत्री प्रियंका की मौत हो गई। वहीं, पत्नी मिथलेश पुत्र दिव्यांश, पुत्री अंशु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का एम्स चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। कस्बे के समीपवर्ती ग्राम पंचायत कारोडा के ग्राम अजमेरीपुर निवासी जसवंत सिंह सीमा सशस्त्र बल आसाम 64वीं बटालियन में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे।
संसद भवन में कार्यरत मृतक इंस्पेक्टर जसवंत सिंह के भाई शिवलाल ने बताया कि भाई जसवंत सिंह अपने ससुराल झिरका फिरोजपुर से परिवार के साथ दिल्ली आ रहे थे कि दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे हाईवे पर रांग साइड आ रहे ट्रैक्टर से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि देर सायं को उनके पैतृक गांव अजमेरीपुर के मोक्षधाम में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी, सैनिक, बहरोड़ थाना के सब इंस्पेक्टर रामचंद्र सैनी, पुलिस के जवान, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों से भी अधिक संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे।