फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: Uproar at late night regarding land encroachment, police calmed down the matter by persuasion

Alwar : मंदिर की जमीन पर कब्जा करने को लेकर देर रात हुआ हंगामा, पुलिस ने समझाइश करके मामला शांत करवाया

Fri, 30 Aug 2024 10:12 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 10:12 AM IST
सार

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कल देर रात संपत्ति विवाद के चलते हंगामा खड़ा हो गया। कई घंटों के विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि मामले में एक पक्ष द्वारा मंदिर की भूमि पर कब्जा किए जाने से विवाद उत्पन्न हुआ था।

विज्ञापन
Alwar: Uproar at late night regarding land encroachment, police calmed down the matter by persuasion
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर कोतवाली थाना क्षेत्र के अखेपुरा मोहल्ले में देर रात संपत्ति संबंधी विवाद हो जाने से हंगामा हो गया। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मोहल्ले में खाली प्लॉट के पीछे यह हंगामा खड़ा हुआ था, जिसमें मोहल्लावासियों का कहना था कि यह मंदिर की जमीन है, जबकि दूसरा पक्ष उसे अपनी जमीन बता रहा था।

विज्ञापन


कई घंटों तक चले विवाद को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया। थानाधिकारी नरेश शर्मा ने दोनो ही पक्षों से जमीन के दस्तावेज लेकर आने के लिए कहा। मौके पर मौजूद ब्रजकिशोर ने बताया कि वे इस मोहल्ले में 50 साल से रह रहे हैं और जिस प्लॉट पर विवाद हुआ यह जमीन मंदिर निर्माण के लिए मोहल्लेवासियों को दी गई थी लेकिन इस पर दूसरे पक्ष ने कब्जा करके फर्जी रजिस्ट्री करवा ली। रजिस्ट्री किसी पूरन नाम के व्यक्ति के नाम 2022 में हुई है और रजिस्ट्री तीसरे व्यक्ति योगी के नाम कर दी गई जबकि योगी नाम का व्यक्ति मौके पर रहता ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed