{"_id":"67122c4be169915e130f3bea","slug":"alwar-the-story-of-thieves-rising-courage-did-not-even-leave-the-hospital-thieves-took-away-valuables-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar : चोरों के बुलंद होते हौसलों की दास्तान, अस्पताल को भी नहीं छोड़ा, कीमती सामान समेत दवाइयां ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar : चोरों के बुलंद होते हौसलों की दास्तान, अस्पताल को भी नहीं छोड़ा, कीमती सामान समेत दवाइयां ले उड़े चोर
Fri, 18 Oct 2024 03:07 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:07 PM IST
सार
शहर में चोरों के बढ़ते हौसलों का आलम यह है कि चोरों ने बेखौफ होकर अस्पताल में डाका डाला और कीमती सामान लेकर रफू चक्कर हो गए। सुबह नर्स के आने पर इस चोरी का पता चला।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल रात शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित डिस्पेंसरी के ताले तोड़कर चोर हजारों का कीमती सामान चोरी करके ले गए। जानकारी के अनुसार तलविंदर सिंह उर्फ मिंटू सरदार ने बताया कि सुबह 9 बजे के करीब जब डिस्पेंसरी में काम करने वाली महिला नर्सिंग स्टाफ अपनी ड्यूटी पर आई तो उसने देखा डिस्पेंसरी के सभी ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद उसने तुरंत आसपास के लोगों को बताया और पार्षद पति पिंटू सरदार को भी इसकी सूचना दी, जिसने मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस को इस बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
पुलिस और बाकी स्टाफ ने डिस्पेंसरी के अंदर जाकर देखा तो लगभग सभी ताले टूटे हुए थे और डिस्पेंसरी के अंदर से कुछ महंगी दवाइयां, बीपी व शुगर की मशीन और नर्सिंग ट्रॉली को भी चोर चोरी कर ले गए थे। इतना ही नहीं चोरों ने बाथरूम के अंदर की टोंटी और पंखे तक को खोल लिए और उन्हें अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डिस्पेंसरी का निर्माण कई दानदाताओं व अन्य लोगों की सहायता से करीब 1 साल पहले किया गया था। डिस्पेंसरी सभी सुविधाओं और सभी जरूरी दवाओं से लैस थी लेकिन अचानक से इस प्रकार की घटना से लोग सहम चुके हैं। वही आसपास के लोगों में भय का माहौल भी बना हुआ है कि जब किसी सरकारी संस्था में इतनी बड़ी घटना हो सकती है तो आसपास के घरों का क्या होगा ।
विज्ञापन
अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर अभिषेक शर्मा ने बताया कि थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है, पूरा स्टाफ भी जांच में लगा है कि क्या-क्या सामान चोरी हुआ है। साथ ही CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही है।